19 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति
Updated at : 13 Feb 2015 11:36 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : आगामी 16 फरवरी से जिले में शुरू में हो रही मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को कदाचार मुक्त संचालन को लेकर डीसी के रवि कुमार ने छह उड़नदस्ता टीम और 19 दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है. डीसी द्वारा जारी निर्देश में कोडरमा के सभी परीक्षा केंद्रों के लिए डीडीसी को उड़नदस्ता टीम […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : आगामी 16 फरवरी से जिले में शुरू में हो रही मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को कदाचार मुक्त संचालन को लेकर डीसी के रवि कुमार ने छह उड़नदस्ता टीम और 19 दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है. डीसी द्वारा जारी निर्देश में कोडरमा के सभी परीक्षा केंद्रों के लिए डीडीसी को उड़नदस्ता टीम में शामिल किया है.
इसके अलावा झुमरीतिलैया और चंदवारा के सभी परीक्षा केंद्रों के लिए अपर समाहर्ता, जयनगर के परीक्षा केंद्रों के लिए डीआरडीए निदेशक, डोमचांच प्रखंड के परीक्षा केंद्र के लिए एसडीओ, सतगावां के परीक्षा केंद्र के लिए डीटीओ और मरकच्चो प्रखंड के परीक्षा केंद्रों के लिए जिला भूअजर्न पदाधिकारी को उड़न दस्ता टीम वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया है.
दंडाधिकारियों में पवन कुमार सिन्हा सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, डॉ पंकज कुमार बीएएचओ, कृपा नारायण सिन्हा कृषि निरीक्षक, डॉ कुमार अनंत सागर टीभीओ, महबूब आलम बीपीओ, नलिनी रंजन एडीपीओ, अमुल कुमार तिर्की सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, अर्जुन कुमार अंकेक्षण पदाधिकारी, अजीत कुमार टीभीओ, अक्षय कुमार वाणिज्य कर पदाधिकारी, मुकेश कुमार सिन्हा सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, विजय कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रामानंद प्रसाद प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, विजय वर्णवाल बीपीओ और संतोष प्रसाद रजक बीपीओ को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में बतौर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया है. इसके अलावा परीक्षा केंद्रों की पेट्रोलिंग के लिए बनाये गये 11 गश्ती दल में भी एक एक वरीय पदाधिकारियों को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त2 किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




