पंचायत भवन में नहीं बैठते मुखिया व पंचायत सेवक

Updated at : 12 Feb 2015 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत भवन में नहीं बैठते मुखिया व पंचायत सेवक

सतगावां : अंबाबाद पंचायत भवन में बुधवार को प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार व सीओ यादव बैठा ने लोगों की समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन में न तो मुखिया बैठते हैं और न ही पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व अन्य. ऐसे में […]

विज्ञापन
सतगावां : अंबाबाद पंचायत भवन में बुधवार को प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार व सीओ यादव बैठा ने लोगों की समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन में न तो मुखिया बैठते हैं और न ही पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व अन्य. ऐसे में उन्हें अपने कार्य के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. इस पर बीडीओ ने पंचायत सचिव व मुखिया को फटकार लगाते हुए कहा कि पंचायत भवन में सप्ताह में तीन दिन बैठना सुनिश्चित करें.
पंचायत भवन में मुखिया, रोजगार सेवक, राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव बैठ कर जनता का काम करें. ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई होगी. इस मौके पर उप मुखिया नीलम यादव ने मुखिया गंगिया देवी व उनके पति नारायण राय पर बीपीएल धारकों से खाता खुलवाने के नाम पर दो वर्ष पूर्व राशि लेने व बाद में एक का भी खाता नहीं खुलवाने की शिकायत की.
इस बात पर मुखिया व उप मुखिया में तीखी नोक-झोंक हुई. बाद में बीडीओ श्री कर्मकार ने शांत कराया. इसके अलावा ग्रामीणों ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि गैर मजरूआ जमीन का रसीद नहीं कटने से परेशानी हो रही है.
लोगों ने सिर्फ कागज पर ही ग्राम सभा का आयोजन करने का आरोप लगाया. कार्यक्रम में लक्ष्मी लाडली योजना, कन्यादान योजना, इंदिरा आवास आदि के आवेदन लिये गये. लोगों ने यह भी कहा कि पिछले एक माह से बिजली का तार चोरी हो जाने के कारण अंधेरे में हैं, पर विद्युत विभाग ध्यान नहीं दे रहा है. मौके पर राजस्व कर्मचारी अजरुन राम, पंचायत सचिव केदार यादव, विकास कुमार, दिनेश यादव, प्रमोद कुमार, सिकंदर कुमार शशि, राजेश यादव आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola