अशिक्षा के कारण कुरीतियां बढ़ती हैं

Updated at : 10 Feb 2015 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
अशिक्षा के कारण कुरीतियां बढ़ती हैं

कोडरमा बाजार : परियोजना बालिका उवि में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर दशम वर्ग की छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गयी. इसका उदघाटन डीइओ एसके राय ने किया. मौके पर डीक्षे ने कहा कि अनपढ़ समाज से ही कुरीतियों का जन्म होता है. इसलिए कुरीतियों को नष्ट करने के लिए समाज को शिक्षित होना […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार : परियोजना बालिका उवि में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर दशम वर्ग की छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गयी. इसका उदघाटन डीइओ एसके राय ने किया. मौके पर डीक्षे ने कहा कि अनपढ़ समाज से ही कुरीतियों का जन्म होता है.
इसलिए कुरीतियों को नष्ट करने के लिए समाज को शिक्षित होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि समाज तभी शिक्षित होगा, जब बालिकाएं व महिलाएं शिक्षित होगी. डीएसइ जीतेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि शिक्षित महिला ही एक सभ्य समाज का निर्माण करती है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कई योजनाएं कराये जाने के बावजूद भी आज जिले के कई प्रखंडों के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बाल विवाह जारी है.
उन्होंने छात्राओं से अपील किया कि वे इस कुप्रथा के खिलाफ अपने अभिभावकों, पड़ोसियों को जागरूक करें. उन्होंने कहा कि जब समाज शिक्षित होगा तभी महिला अत्याचार पर अंकुश लगेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य नवल किशोर सिंह ने व संचालन स्कूली छात्र सिमरन, आंचल, सैयदा परवीन ने किया. मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नवम वर्ग की छात्राओं ने सामूहिक, एकल नृत्य, चुटकुले, नाटक आदि प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया.
मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, आनंदी पांडेय, पूनम सिंह, गदाधर शर्मा, ओम प्रकाश सिन्हा आदि उपस्थित थे.
कोडरमा बाजार. प्रखंड के पथलडीहा स्थित उत्क्रमित उवि में एक सामारोह आयोजित कर दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गयी. मुख्य अतिथि के रूप में उपप्रमुख विजय सिंह, मुखिया बद्री सिंह उपस्थित थे. मौके पर उपप्रमुख ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की.
वहीं मुखिया बद्री सिंह ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर प्रधानाध्यापक दशरथ रजक, अध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह, संजय पासवान, कपिलदेव सिंह, शंकर दयाल सिंह, उमेश पासवान, प्रवीण कुमार सिंह, सतीश चंद्र सिंह, धीरज सिंह, शीला देवी, रिंकी, मंजु सिंह, चंपा सिंह, महेश प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे.
डोमचांच. बालिका उवि डोमचांच की उत्प्रेषित छात्राओं को समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य सुखदेव प्रसाद सिंह, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक कामख्या नारायण सिंह, डॉ आइसी दास, लीलावती मेहता, मुरली राम मौजूद थे.
छात्र कविता, प्रतिमा, बबीता, संगीता, प्रियंका, लक्ष्मी, राधा, नीलू, डॉली, काजल, मधु ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर उमेश चंद्र वर्णवाल, मनोहर प्रसाद, प्राचार्या सरिता सिन्हा, कुमारी रेखा रानी, ठाकुर विजय कुमार, बसंत मेहता, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola