वैश्य समाज ने निकाला जुलूस

Updated at : 21 Jan 2015 3:08 AM (IST)
विज्ञापन
वैश्य समाज ने निकाला जुलूस

कोडरमा जिला मोदी वर्णवाल वैश्य समाज ने मंगलवार को महराजा अहिवरण की जयंती जुलूस निकाला गया. जयंती के मौके पर सुबह चोवाराम मोदी सेवा सदन से जुलूस निकाला. जुलूस में भारी संख्या में समाज की महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए. जुलूस चोवाराम मोदी सेवा सदन से जवाहर टॉकिज होते हुए झंडा चौक व बाद […]

विज्ञापन

कोडरमा जिला मोदी वर्णवाल वैश्य समाज ने मंगलवार को महराजा अहिवरण की जयंती जुलूस निकाला गया. जयंती के मौके पर सुबह चोवाराम मोदी सेवा सदन से जुलूस निकाला. जुलूस में भारी संख्या में समाज की महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए. जुलूस चोवाराम मोदी सेवा सदन से जवाहर टॉकिज होते हुए झंडा चौक व बाद में सीएच स्कूल रोड स्थित मोदी धर्मशाला पहुंच कर समाप्त हुआ. जुलूस में महराजा अहिवरण की तसवीर के साथ सुसज्जित रथ लोगों के आकर्षण का केंद्र था.

मोदी धर्मशाला में आयोजित जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीएल वर्णवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश वर्णवाल समाज के अध्यक्ष सदानंद प्रसाद वर्णवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष पूनम वर्णवाल उपस्थित थी. कार्यक्रम का संचालन डॉ बीएनपी वर्णवाल ने किया. कार्यक्रम में लोगों ने समाज में व्याप्त बुराइयो को दूर करने, बिना दहेज की शादी ब्याह करने के साथ ही गरीब व असहाय लोगों को सहयोग करने का निर्णय लिया गया. सभी कार्यक्रम कोडरमा जिला मोदी वर्णवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष रामेश्वर मोदी भदानी की अध्यक्षता में हुई.

मौके पर मुख्य अतिथि पीएल वर्णवाल ने कहा कि आज हमें जागरूक होकर व दूसरों को भी जागरूक कर हर क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति दर्ज करानी है. इसके लिए समाज में एक जुटता जरूरी है. उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में भी समाज की भागीदारी बढ़ रही है. इसे और भी बढ़ाने की जरूरत है, ताकि समाज के हित में फैसले लिये जा सके. वहीं विशिष्ट अतिथि सदानंद प्रसाद वर्णवाल व पूनम वर्णवाल ने भी राजनीतिक भागीदारी के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को आज की जरूरत बताया. कार्यक्रम को बलदेव मोदी, पूर्व उपविकास आयुक्त नारायण मोदी, युवा जिलाध्यक्ष राहुल मोदी, मथुरा प्रसाद वर्णवाल, प्रदीप सुमन, कृष्णा मोदी, मनोहर मोदी आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर सत्येंद्र गौतम, तुलसी मोदी, पंकज वर्णवाल, संजय वर्णवाल, पंकज कुमार, कृष्णदेव कुमार, कुलदीप कुमार, आनंद, विभय, टुन्नू, सोनू, प्रवीण, विक्की, बबलू, उमेश, विशाल, बलदेव मोदी, संजय मोदी आदि मौजूद थे.

समाज के प्रति आभार जताया: युवा जिलाध्यक्ष राहुल मोदी ने कहा कि आज समाज में एक जुटता सबसे जरूरी है. उन्होंने कहा कि युवाओं में अगर एकजुटता तो हर काम सफल हो सकता है. उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों व समाज के लोगों के प्रति आभार जताया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola