अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव

फोटो – 13 कोडपी 13निरीक्षण करते एनआरएचएम के केंद्रीय टीम एनआरएचएम की केंद्रीय टीम ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, महिला व पुरुष वार्ड, प्रसूति वार्ड, कुपोषण उपचार केंद्र, ब्लड बैंक का निरीक्षण किया कोडरमा बाजार. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की केंद्रीय टीम सीआरएम (केंद्रीय समिति मिशन) के अधिकारी प्रसीत एपी […]
फोटो – 13 कोडपी 13निरीक्षण करते एनआरएचएम के केंद्रीय टीम एनआरएचएम की केंद्रीय टीम ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, महिला व पुरुष वार्ड, प्रसूति वार्ड, कुपोषण उपचार केंद्र, ब्लड बैंक का निरीक्षण किया कोडरमा बाजार. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की केंद्रीय टीम सीआरएम (केंद्रीय समिति मिशन) के अधिकारी प्रसीत एपी और प्रसून ने मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. प्रसीत एपी व प्रसून एनआरएचएम के रिसोर्स ऑफिसर बताये जाते हैं. दोनों अधिकारियों ने सदर अस्पताल के ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, महिला व पुरुष वार्ड, प्रसूति वार्ड, कुपोषण उपचार केंद्र, ब्लड बैंक आदि का निरीक्षण किया. केंद्रीय टीम के अधिकारियों ने कहा कि यहां चिकित्सकों के अलावा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों व विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव है. महिला चिकित्सक नहीं है. ममता वाहन का संचालन सही से नहीं हो पा रहा है. उन्होंने बताया कि निरीक्षण में पाया गया कि कई ममता वाहन का इंश्योरेंस फेल रहने के कारण नये सिरे से वाहनों के साथ एमओयू नहीं हो पा रहा है. इसमें नीचले स्तर से सुधार की आवश्यकता है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रसूति वार्ड में मरम्मत की जरूरत है. उन्होंने बताया कि निरीक्षण का मूल्यांकन कर रिपोर्ट विभाग को सौंपी जायेगी. अधिकारियों ने डोमचांच स्थित रेफरल अस्पताल का भी निरीक्षण किया. इस मौके पर डीपीएम समरेश सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




