आगे बढ़ने का संदेश दिया स्वामी जी ने

Updated at : 13 Jan 2015 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
आगे बढ़ने का संदेश दिया स्वामी जी ने

कोडरमा : स्वामी विवेकानंद की 152वीं जयंती सोमवार को जिले में धूमधाम से मनायी गयी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सीडी बालिका उवि में प्राचार्य रामप्रवेश पांडेय की अध्यक्षता में जयंती मनायी. मुख्य अतिथि मनोज गुप्ता (सह प्रांत मंत्री) व डॉ रमण थे. विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र मिष्टकार, जिला संगठन मंत्री मुकेश प्रसाद […]

विज्ञापन
कोडरमा : स्वामी विवेकानंद की 152वीं जयंती सोमवार को जिले में धूमधाम से मनायी गयी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सीडी बालिका उवि में प्राचार्य रामप्रवेश पांडेय की अध्यक्षता में जयंती मनायी.
मुख्य अतिथि मनोज गुप्ता (सह प्रांत मंत्री) व डॉ रमण थे. विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र मिष्टकार, जिला संगठन मंत्री मुकेश प्रसाद व जिला संयोजक लखन सिंह थे. इस मौके पर विवेकानंद की तसवीर पर माल्यार्पण किया गया. वहीं छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया.
अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विवेकानंद भारत के सच्चे संत थे. त्याग व तपस्या उनके जीवन का मूल मंत्र था. उन्होंने उठो जागो और बढ़े चलो का संदेश दिया था. मौके पर प्रेरणा कुमारी, रितेश कुमार सिंह, आशीष गुप्ता, मनीष मोदी, किशोर कुमार मौजूद थे.
इधर, चाराडीह स्थित स्वामी विवेकानंद सेंट्रल पब्लिक स्कूल में भी जयंती मनायी गयी. इस मौके पर विद्यालय में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ नरेश पंडित व डॉ वीरेंद्र कुमार ने 155 बच्चों की जांच की. निदेशक अनिल कुमार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला.
मौके पर प्राचार्य नीरज कुमार सिंह, शिक्षक मो राहत अली, अजीत यादव, राधेश्याम पंडित, टीएन सिंह, अमित कुमार, अभिषेक, शिक्षिका खुशबू, रिंकू चौहान, सविता यादव, इंद्रमणि देवी आदि मौजूद थे. वहीं मरकच्चो के नवलशाही स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में प्राचार्य मो फरीद आलम के नेतृत्व में जयंती मनायी गयी. झुमरीतिलैया के ब्लॉक रोड स्थित शिव तारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य रंजीत कुमार सिंह व शिशु किशोर भारती प्रमुख आचार्य शंकर गोपाल के निर्देशन में जयंती मनायी गयी.
मौके पर रंजीत, सुजीत, आशा, विशाल, राहुल, सागर व विद्यालय के सचिव रामरत्न महर्षि ने स्वामी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला. विशाल चंद्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
बंग समुदाय ने निकाली प्रभातफेरी, लगाया रक्तदान शिविर : झुमरीतिलैया. झारखंड बंगाली समिति कोडरमा जिला इकाई ने भी स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी. प्रात: काल अड्डी बंगला स्थित रवींद्र सदन से झंडा चौक तक प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी में स्वामी विवेकानंद की वेश में चंदन चक्रवर्ती थे.
प्रभातफेरी की अगुवाई समाज के अध्यक्ष उत्पल सामंता व सचिव प्रदीप साहा कर रहे थे. वहीं रवींद्र सदन में रक्तदान शिविर लगाया गया. इसमें बंग समुदाय के साथ अन्य समुदाय के लोगों ने भाग लिया. रेड क्रॉस सोसाइटी को 20 यूनिट रक्त संग्रह कर दिया. मौके पर डॉ डी मुखर्जी, डॉ ओमियो विश्वास, डॉ अभिजीत राय, पदमा बनर्जी, उत्तम दास पाल, उत्तम चटर्जी, अमर घोष, विमल चटर्जी, कल्याणी सरकार, आरती बनर्जी, चंद्राणी सरकार, मृदुला मजूमदार, सपन कुमार आदि मौजूद थे.
वहीं चाराडीह स्थित विक्रमशीला विद्यापीठ में निदेशक निशांत कुमार की अगुवाई में जयंती मनायी गयी. मौके पर सुनील कुमार सिन्हा, नितिन मिश्र, राजन सिन्हा, विक्की सिंह, अर्चना पंडित आदि मौजूद थे.
जयनगर. आदर्श शिशु प्लस टू उच्च विद्यालय बाघमारा में स्वामी जी की जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता प्राचार्य प्रो दशरथ राणा ने की व संचालन शिक्षक जयप्रकाश राम ने किया. स्वामी जी की तसवीर पर पुष्प अर्पित करते हुए निदेशक रामदेव प्र यादव ने कहा कि स्वामी जी युवाओं के लिए प्रेरणा स्नेत हैं. आज हम सब को उनके आदर्शो को अपनाने की जरूरत है.
मौके पर कई विद्यार्थियों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. शिक्षक रामचंद्र प्र यादव, महेश्वर पांडेय, लक्ष्मण चंद्र यादव, विनोद यादव, प्रभु प्र यादव, प्रकाश यादव, मनोज राणा ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम में सिकंदर यादव, शंकर दास, सहदेव पांडेय, कौलेश्वर राणा, विनोद यादव, भागीरथ यादव मौजूद थे. वहीं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय डुमरडीहा में प्रधानाध्यापक राज किशोर बैठा की अध्यक्षता में जयंती मनायी गयी. उदघाटन प्रबंधन समिति अध्यक्ष नारायण यादव ने किया.
मौके पर उमेश यादव, नंदिता कुमारी, पंकज कुमार पांडेय, मुकुल कुमार, रवि कुमार, अभय प्रकाश, वार्ड सदस्य विंदवा देवी मौजूद थे.
डोमचांच. मॉडल एकेडमी श्री महेश उच्च विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. इस दौरान विवेकानंद जी की तसवीर पर माल्र्यापण किया गया. निदेशक सह प्राचार्य अखिल सिन्हा ने कहा कि भारत के युवा स्वामी जी की प्रेरणा से अपने जीवन को नयी दिशा दे सकते है.
कार्यक्रम के दौरान क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ. इसमें निशा उजाला, रोशनी, सपना, पूनम श्रुति, संदीप, बलराज, राहुल व नन्कु सफल रहे. इधर महेश एकेडमी में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर क्विज प्रतियोगिता हुई. इसमें प्रथम अनुष्का, निक्की, लवली, अंकिता, प्रणव प्रखर, साहिल, द्वितीय कुंदन, कमरूद्दीन, विशाल, तृतीय प्रेरणा प्रिया, पीयूष, अर्चना रहे. संत साई एजुकेशन एकेडमी में भी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनायी गयी.
चंदवारा : पिपराडीह स्टेशन रोड स्थित संजीवनी एकेडमी में स्वामी विवेकानंद जी जयंती बनायी गयी. इस मौके पर निदेशक संजीव कुमार, आर्यन कोचिंग के संचालक संजीव कुमार, एवन कोचिंग के राकेश, एक्सीलेंट के चंद्रशेखर प्रसाद, ज्ञान सागर के नागेंद्र ठाकुर, रंजय कुमार ने विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला. इस मौके पर शिक्षक हरिनाथ बक्शी, निगम कुमार, धीरज बक्शी, सुष्मिता, निशा, एकता,राधा, विश्वजीत, उपेंद्र आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola