डोमचांच में मनी विवेकानंद की जयंती

डोमचांच. मॉडल एकेडमी श्री महेश उच्च विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. इस दौरान विवेकानंद जी की तसवीर पर मार्ल्यापण किया गया. निदेशक सह प्राचार्य अखिल सिन्हा ने कहा कि भारत के युवा स्वामी जी की पे्ररणा से अपने जीवन को नयी दिशा दे सकते है. कार्यक्रम के दौरान क्विज प्रतियोगिता का भी […]
डोमचांच. मॉडल एकेडमी श्री महेश उच्च विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. इस दौरान विवेकानंद जी की तसवीर पर मार्ल्यापण किया गया. निदेशक सह प्राचार्य अखिल सिन्हा ने कहा कि भारत के युवा स्वामी जी की पे्ररणा से अपने जीवन को नयी दिशा दे सकते है. कार्यक्रम के दौरान क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ. इसमें निशा उजाला, रोशनी, सपना, पूनम श्रुति, संदीप, बलराज, राहुल व नन्कु सफल र हे. इस मौके पर संचालिका संगीता सिन्हा, विजय कुमार, दीपक साहनी, प्रवीण कुमार, श्रवण कुमार, मनोज पांडेय, बलराम वर्मा आदि मौजूद थे. इधर महेश एकेडमी में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर क्विज प्रतियोगिता हुई. इसमें प्रथम अनुष्का, निक्की, लवली, अंकिता, प्रणव प्रखर, साहिल, द्वितीय कुंदन, कमरूद्दीन, विशाल, तृतीय प्रेरणा प्रिया, पीयूष, अर्चना रहे. संत साई एजुकेशन एकेडमी में भी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर प्राचार्य बीरेंद्र प्रसाद, पंकज कंधवे, सुनील चक्रम, कन्हैया लाल, गोपाल सिंह, माला शर्मा, बिट्टू सोनी आदि मौजूद थे. चंदवारा : पिपराडीह स्टेशन रोड स्थित संजीवनी एकेडमी में स्वामी विवेकानंद जी जयंती बनायी गयी. इस मौके पर निदेशक संजीव कुमार, आर्यन कोचिंग के संचालक संजीव कुमार, एवन कोचिंग के राकेश, एक्सीलेंट के चंद्रशेखर प्रसाद, ज्ञान सागर के नागेंद्र ठाकुर, रंजय कुमार ने विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला. इस मौके पर शिक्षक हरिनाथ बक्शी, निगम कुमार, धीरज बक्शी, सुष्मिता, निशा, एकता,राधा, विश्वजीत, उपेंद्र, कुंदन, हिमांशु, पप्पू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




