नो पार्किग जोन में खड़े वाहनों में स्टिकर चिपकाया
Updated at : 12 Jan 2015 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : सुरक्षा सप्ताह के तहत उपायुक्त के रवि कुमार के निर्देश पर कार्यपालक पदाधिकारी कमलेंदु कुमार सिन्हा व सचिव बाजार समिति अभिषेक आनंद ने संयुक्त रूप से टीम के साथ शहर का भ्रमण कर नो पार्किग जोन में खड़ी गाड़ियों व बिना हेलमेट के चल रही गाड़ियों में स्टिकर चिपकाया और उन्हें डीटीओ कार्यालय […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : सुरक्षा सप्ताह के तहत उपायुक्त के रवि कुमार के निर्देश पर कार्यपालक पदाधिकारी कमलेंदु कुमार सिन्हा व सचिव बाजार समिति अभिषेक आनंद ने संयुक्त रूप से टीम के साथ शहर का भ्रमण कर नो पार्किग जोन में खड़ी गाड़ियों व बिना हेलमेट के चल रही गाड़ियों में स्टिकर चिपकाया और उन्हें डीटीओ कार्यालय से संपर्क करने को कहा.
यदि तीन दिन के अंदर स्टिकर चिपकाये गये वाहन मालिक डीटीओ कार्यालय से संपर्क नहीं करते हैं, तो उन पर कानूनी कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों को जब्त किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि उपायुक्त ने दो दिन पूर्व पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने व बिना हेलमेट का पेट्रोल नहीं देने का निर्देश जारी किया है. इस मौके पर ट्रैफिक निरीक्षक हरेंद्र तिवारी दल बल के साथ मौजूद थे.
वहीं दूसरी ओर कार्यपालक दंडाधिकारी व बाजार समिति के सचिव द्वारा स्टिकर लगाने को लेकर कई लोगों ने विरोध किया. उनका कहना था कि हमलोगों को कैसे पता चलेगा कि पार्किग जोन कहां है और कहां नहीं. जबकि प्रशासन ने अभी तक निर्धारित पार्किग जोन को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




