चार माह से पोषाहार राशि नहीं मिली

11कोडपी12बैठक को संबोधित करती वक्ता.कोडरमा बाजार. झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम आठ फरवरी को ध्वजाधारी पहाड़ के निकट होगा. यह निर्णय संघ की बैठक में लिया गया. बैठक जिला अध्यक्ष मीरा देवी की अध्यक्षता में कोडरमा मवि हुई. जिला सचिव पूर्णिमा राय ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष […]
11कोडपी12बैठक को संबोधित करती वक्ता.कोडरमा बाजार. झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम आठ फरवरी को ध्वजाधारी पहाड़ के निकट होगा. यह निर्णय संघ की बैठक में लिया गया. बैठक जिला अध्यक्ष मीरा देवी की अध्यक्षता में कोडरमा मवि हुई. जिला सचिव पूर्णिमा राय ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में मानदेय मद में राज्य सरकार द्वारा मिलने वाली राशि नहीं मिली है. चार माह से पोषाहार राशि बकाया है. ऐसे में रेडी टू इट पैकेट वितरण करने में काफी कठिनाई हो रही है. संघ के राज्य समन्वयक संजय पासवान ने कहा कि देश में अच्छे दिन लाने के नाम पर मोदी सरकार देश की सार्वजनिक संस्थाओं का निजीकरण कर रही है. बैठक में समस्याओं से संबंधित ज्ञापन विधायक डॉ नीरा यादव व डीसी को देने का निर्णय लिया गया. बैठक को संघ के राज्य समन्यवक संजय पासवान, कर्मचारी महासंघ के नेता दिनेश रविदास व बीमा कर्मचारी संघ के नेता रामरत्न अवध्या ने भी संबोधित किया. मौके पर यशोदा देवी, नीलिमा देवी, संध्या वर्णवाल, उर्मिला देवी, रेखा कुमारी, सुमित्रा देवी, रामदुलारी देवी, पूनम देवी आदि थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




