दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

Updated at : 10 Jan 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

जयनगर. थाना क्षेत्र के जयनगर-पिपचो मुख्य मार्ग पर शनिवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक जयनगर निवासी केदार कसेरा (65 वर्ष) व राजकुमार कसेरा (60 वर्ष) पिपचो हाट बाजार से खरीदारी कर मोटरसाइकिल (जेएच12ए-4418) से घर जयनगर लौट […]

विज्ञापन

जयनगर. थाना क्षेत्र के जयनगर-पिपचो मुख्य मार्ग पर शनिवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक जयनगर निवासी केदार कसेरा (65 वर्ष) व राजकुमार कसेरा (60 वर्ष) पिपचो हाट बाजार से खरीदारी कर मोटरसाइकिल (जेएच12ए-4418) से घर जयनगर लौट रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे ग्लैमर मोटरसाइकिल (जेएच12डी-6596) ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. इससे घटनास्थल पर ही केदार कसेरा की मौत हो गयी. जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है. मृतक के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola