एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल ने 40 कंबल बांटे

Updated at : 03 Jan 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल ने 40 कंबल बांटे

3कोडपी12कंबल वितरण करते मुख्य अतिथि डा. बीएनपी वर्णवाल, प्राचार्य हिरामण मिस्त्री व अन्य.जयनगर. एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल पावर हाउस डंडाडीह में सामाजिक सरोकार के तहत विद्यालय परिवार की ओर से डंडाडीह पंचायत के सभी वार्डों में गरीबों के बीच 40 कंबल का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि शिक्षाविद डॉ बीएनपी वर्णवाल, विशिष्ट अतिथि मुखिया महेश साव […]

विज्ञापन

3कोडपी12कंबल वितरण करते मुख्य अतिथि डा. बीएनपी वर्णवाल, प्राचार्य हिरामण मिस्त्री व अन्य.जयनगर. एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल पावर हाउस डंडाडीह में सामाजिक सरोकार के तहत विद्यालय परिवार की ओर से डंडाडीह पंचायत के सभी वार्डों में गरीबों के बीच 40 कंबल का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि शिक्षाविद डॉ बीएनपी वर्णवाल, विशिष्ट अतिथि मुखिया महेश साव व पंस सदस्य सहदेव प्र जायसवाल थे. प्राचार्य हिरामण मिस्त्री ने कहा कि विद्यालय सामाजिक सरोकार में भी पीछे नहीं है. इस प्रकार के कई कार्यक्रम विद्यालय की ओर से आयोजित किये जाते हैं, जिससे गरीबों को सहायता मिल सके. मुख्य अतिथि श्री वर्णवाल ने विद्यालय परिवार के इस प्रयास की सराहना की. विद्यालय की छात्रा सपना, श्रुति व खुशबू ने स्वागत गीत पेश किये. वहीं मनीषा, शिवानी, गुडि़या व लीलावती ने देश भक्ति गीत पेश किया. मौके पर आइडियल के व्यवस्थापक कन्हाय चंद्र यादव, सरस्वती पब्लिक के प्राचार्य अर्जुन चौधरी, एक्सीलेंट की उप प्राचार्य सबीना खानम, गोपाल राणा, रंजीत यादव, विजय शर्मा, संदीप साव, मनी पांडेय, पूजा सिंह, जितेंद्र राणा, सुविता राणा, मनीष पासवान, विजय दास, भुनेश्वर साव, प्रकाश ठाकुर, प्रेम साव, शीला देवी, महेंद्र ठाकुर, भुनेश्वर साव, विनोद सिंह आदि थे. संचालन संजय कुमार पांडेय ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola