औद्योगिक शहर के लिए जमीन का निरीक्षण

Updated at : 02 Jan 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
औद्योगिक शहर के लिए जमीन का निरीक्षण

फोटो – 2 कोडपी 13निरीक्षण करते टीम के अधिकारी प्रतिनिधिमरकच्चो. झारखंड सरकार द्वारा जिले की 3600 एकड़ जमीन में में औद्योगिक शहर बनाने व बसाने को लेकर देवीपुर क्षेत्र के लगभग 1100 एकड़ जमीन का जिला भूअर्जन पदाधिकारी शारदानंद देव व विभाग के पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया. भूअर्जन पदाधिकारी श्री देव ने बताया कि इस […]

विज्ञापन

फोटो – 2 कोडपी 13निरीक्षण करते टीम के अधिकारी प्रतिनिधिमरकच्चो. झारखंड सरकार द्वारा जिले की 3600 एकड़ जमीन में में औद्योगिक शहर बनाने व बसाने को लेकर देवीपुर क्षेत्र के लगभग 1100 एकड़ जमीन का जिला भूअर्जन पदाधिकारी शारदानंद देव व विभाग के पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया. भूअर्जन पदाधिकारी श्री देव ने बताया कि इस क्षेत्र में औद्योगिक नगरी बसाने को लेकर पर्याप्त जमीन है. निरीक्षण के बाद इसका विस्तृत जांच प्रतिवेदन उपायुक्त को सौंपा जायेगा. निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने वैदवर, शेरसिंगा, सिमरकुंडी आदि गांवों का दौरा किया. देवीपुर व विंडोमोह गांव से सटे वन क्षेत्र की सीमा का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण में सीओ संदीप कुमार मधेसिया, अंचल निरीक्षक जीवन राम, राजस्व कर्मचारी लेखा राम, सरकारी अमीन राधाकृष्ण प्रसाद, अशोक कुमार आदि मौजूद थे. उपायुक्त के रवि कुमार के निर्देश पर जमीन का निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola