ग्रामीणों ने पीडीएस दुकानदार पर कार्रवाई की मांग की

Updated at : 30 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पीडीएस दुकानदार पर कार्रवाई की मांग की

30कोडपी2बीडीओ कार्यालय पहुंच कर विरोध जताते ग्रामीण.सतगावां. मीरगंज पंचायत के कानीकेद के ग्रामीणों ने मंगलवार को बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार का कार्यालय पहुंच कर पीडीएस दुकानदार की मनमानी का विरोध किया. विरोध जतानेवाली महिलाओं ने कहा कि न्यू महिला मंडल की दुकान से सितंबर माह का अनाज नहीं मिला है, जबकि कार्ड पर चढ़ा दिया […]

विज्ञापन

30कोडपी2बीडीओ कार्यालय पहुंच कर विरोध जताते ग्रामीण.सतगावां. मीरगंज पंचायत के कानीकेद के ग्रामीणों ने मंगलवार को बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार का कार्यालय पहुंच कर पीडीएस दुकानदार की मनमानी का विरोध किया. विरोध जतानेवाली महिलाओं ने कहा कि न्यू महिला मंडल की दुकान से सितंबर माह का अनाज नहीं मिला है, जबकि कार्ड पर चढ़ा दिया गया. केरोसिन तीन लीटर की जगह डेढ़ लीटर दिया जाता है. इसका विरोध करने पर महिलाओं के साथ अपशब्द का प्रयोग किया जाता है. आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त दुकानदार पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं बीडीओ ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही. मौके पर राजेश रविदास, बद्री मिस्त्री, प्रदीप पंडित, लक्ष्मण रविदास, राम प्रसाद पंडित, लालजीत राम, नीतीश कुमार, राज कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola