सफाई अभियान के लिए किया गया सम्मानित

Updated at : 29 Dec 2014 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
सफाई अभियान के लिए किया गया सम्मानित

29 कोडपी 2. एसके उजाला व अन्य को सम्मानित करते जैन समाज के लोगकोडरमा. स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत अभियान से प्रेरित होकर शहर में पिछले एक माह से नि:स्वार्थ सफाई अभियान चला रहे फोर एवर लिविंग प्रोडक्श के प्रबंधक एसके उजाला उनके चार वर्षीय पुत्र प्रिंस उजाला, पुत्री प्रिंसी व बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त […]

विज्ञापन

29 कोडपी 2. एसके उजाला व अन्य को सम्मानित करते जैन समाज के लोगकोडरमा. स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत अभियान से प्रेरित होकर शहर में पिछले एक माह से नि:स्वार्थ सफाई अभियान चला रहे फोर एवर लिविंग प्रोडक्श के प्रबंधक एसके उजाला उनके चार वर्षीय पुत्र प्रिंस उजाला, पुत्री प्रिंसी व बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त ऑफिसर भुनेश्वर मोदी को सोमवार सुबह ओवर ब्रिज पथ पर सम्मानित किया गया. इनका सम्मान श्री दिगंबर जैन समाज की ओर से मानव सेवा समिति के सदस्यों ने किया. उल्लेखनीय है कि ये चारों लोग पिछले एक माह से नि:स्वार्थ सफाई अभियान चला कर लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास कर रहे है. अभी तक वैशाली प्रेस गली, पानी टंकी रोड, देवी मंडप रोड आदि जगहों पर सफाई अभियान चलाया गया है. मौके पर जैन समाज के राकेश छाबड़ा, शैलेश कुमार, अजय बड़जात्या, प्रवीण पाटनी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola