सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

Updated at : 29 Dec 2014 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग पर पुरनाडीह स्थित पुल के समीप एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे मोटरसाइकिल चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि उस पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी के मुताबिक फुलवरिया निवासी 45 […]

विज्ञापन

मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग पर पुरनाडीह स्थित पुल के समीप एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे मोटरसाइकिल चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि उस पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी के मुताबिक फुलवरिया निवासी 45 वर्षीय अरुण मेहता पिता यदुनंदन मेहता अपनी स्पलेंडर मोटरसाइकिल नंबर जेएच-12ए-3595 से अपनी 40 वर्षीय पत्नी रेखा देवी व सास 60 वर्षीय शारदा देवी को लेकर अपने ससुराल मसनोडीह जा रहे थे. इस दौरान पुरनाडीह पुल के समीप एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना पाते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार, एसआइ यमुना प्रसाद, एएसआइ कपिल मोदी गश्ती दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने अरुण मेहता को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola