कार्य शैली में सुधार लायें: विधायक

Updated at : 29 Dec 2014 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
कार्य शैली में सुधार लायें: विधायक

विधायक प्रो जानकी यादव ने चंदवारा प्रखंड के पांच पंचायतों का किया दौरा 29कोडपी7. विधायक का स्वागत करते लोग.चंदवारा. बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक प्रो जानकी यादव ने चंदवारा प्रखंड के पांच पंचायतों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कांटी पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर में माथा टेक व आशीर्वाद लिया. इसके बाद डीवीसी मोड़ […]

विज्ञापन

विधायक प्रो जानकी यादव ने चंदवारा प्रखंड के पांच पंचायतों का किया दौरा 29कोडपी7. विधायक का स्वागत करते लोग.चंदवारा. बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक प्रो जानकी यादव ने चंदवारा प्रखंड के पांच पंचायतों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कांटी पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर में माथा टेक व आशीर्वाद लिया. इसके बाद डीवीसी मोड़ कैंटीन के निकट जिला सचिव रमेश प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई. संचालन राजू यादव ने किया. बैठक में 28 दिसंबर को नरेश कुमार यादव के साथ डैम के रिजर्व गार्ड द्वारा की गयी मारपीट की घटना से विधायक को अवगत कराया गया. इस पर विधायक ने कहा कि लोग अपनी कार्यशैली में सुधार लायें. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला सचिव रमेश प्रसाद को चंदवारा प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि बनाने की मांग की. इस पर विधायक ने कहा कि उनकी मांगों पर विचार किया जायेगा. दौरे में चलकुशा की जिप सदस्य चंदन देवी, किरण देवी, सपना चटर्जी, प्रखंड अध्यक्ष भैरव प्रसाद, बासुदेव मोदी, मुबारक खान, बिट्टू पांडेय, युवा अध्यक्ष उमेश यादव, प्रदीप यादव, विजय मोदी, राजेंद्र यादव, शंकर यादव, संजय यादव, नसीम अंसारी, सरयू पांडेय आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola