मुखिया संघ ने दी सीएम व विधायकों को बधाई

जयनगर. प्रखंड मुखिया संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष योगिया टिल्ला के मुखिया श्यामसुंदर यादव की अध्यक्षता में हुई. संचालन जयनगर पूर्वी के मुखिया सह सचिव खगेंद्र राम ने किया. बैठक में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास, कोडरमा की नवनिर्वाचित विधायक डॉ नीरा यादव व बरकट्ठा के नवनिर्वाचित विधायक प्रो जानकी यादव को संघ ने […]
जयनगर. प्रखंड मुखिया संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष योगिया टिल्ला के मुखिया श्यामसुंदर यादव की अध्यक्षता में हुई. संचालन जयनगर पूर्वी के मुखिया सह सचिव खगेंद्र राम ने किया. बैठक में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास, कोडरमा की नवनिर्वाचित विधायक डॉ नीरा यादव व बरकट्ठा के नवनिर्वाचित विधायक प्रो जानकी यादव को संघ ने बधाई दी. मौके पर निर्णय लिया गया कि विभिन्न पंचायतों में व्याप्त समस्याओं के समाधान को लेकर संघ का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलेगा. मौके पर मुखिया सबाना खातून, अंजु देवी, लाखपत यादव, रामचंद्र यादव, महेश साव, सत्तार अंसारी के अलावा राजकुमार यादव, शहजाद खान सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




