अमनोनियम नाइट्रेट लूटकांड में दो गिरफ्तार

Updated at : 29 Dec 2014 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
अमनोनियम नाइट्रेट लूटकांड में दो गिरफ्तार

डोमचांच : नवलशाही थाना क्षेत्र के पुरनाडीह स्थित पत्थर खदान के मौजा नवादा स्थित मैगजीन हाउस में हुए अमोनियम नाइट्रेट लूटकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में छापामारी जारी है. गिरफ्तार आरोपियों में मसनोडीह टांड़ निवासी छोटेलाल मेहता उर्फ गुल्ली व कृष्णा मेहता उर्फ किशुन शामिल […]

विज्ञापन

डोमचांच : नवलशाही थाना क्षेत्र के पुरनाडीह स्थित पत्थर खदान के मौजा नवादा स्थित मैगजीन हाउस में हुए अमोनियम नाइट्रेट लूटकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में छापामारी जारी है. गिरफ्तार आरोपियों में मसनोडीह टांड़ निवासी छोटेलाल मेहता उर्फ गुल्ली व कृष्णा मेहता उर्फ किशुन शामिल हैं. पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कमांडर जीप नंबर बीआर-एन-3139 भी जब्त करते हुए 50 बोरा अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया है.

डोमचांच थाना प्रभारी सुधीर कुमार पोद्दार व नवलशाही थाना प्रभारी दीपक कुमार ने दल-बल के साथ दोनों आरोपियों को पकड़ा. इस संबंध में शनिवार को पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे थे. रविवार को इन अधिकारियों ने बताया कि घटना में आरोपियों ने यह स्वीकार किया है इसमें करीब एक दर्जन लोग शामिल थे. मामले की छानबीन जारी है. जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जायेगा.

103 बोरी अमोनियम नाइट्रेट की हुई थी लूट: लगभग एक दर्जन हथियार बंद अपराधियों ने उक्त मैगजीन में आकर वहां तैनात सुरक्षा प्रहरी किशुन साव व एक मजदूर गणपत साव को हथियार का भय दिखा कर रस्सी से बांध मैगजीन में रखे 103 बोरी अमोनियम नाइट्रेट, पत्थर की बिक्री से आये तीस हजार नगद व प्रहरी की मोबाइल लूट ली थी. विरोध करने पर अपराधियों ने उसे पिस्तौल की बट से मार कर घायल कर दिया था. यह घटना 22 दिसंबर की रात 11:30 बजे हुई थी. इसको लेकर मसनोडीह निवासी खदान के मालिक रूपक सिंह ने नवलशाही थाना में कांड संख्या 51/14 के तहत मामला दर्ज कराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola