पार्टी विरोधियों पर कार्रवाई शुरू

कोडरमा. भाजपा के मंडल अध्यक्षों व जिले के पदाधिकारियों की बैठक सीडी स्कूल में गुरुवार को हुई. बैठक में जयनगर मंडल से प्राप्त पत्र का अवलोकन किया गया. पत्र में उल्लेख किया गया है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के केदारनाथ यादव, शशिभूषण चौधरी व सरयू वर्मा ने बरकट्ठा प्रत्याशी अमित कुमार यादव के विरोध […]
कोडरमा. भाजपा के मंडल अध्यक्षों व जिले के पदाधिकारियों की बैठक सीडी स्कूल में गुरुवार को हुई. बैठक में जयनगर मंडल से प्राप्त पत्र का अवलोकन किया गया. पत्र में उल्लेख किया गया है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के केदारनाथ यादव, शशिभूषण चौधरी व सरयू वर्मा ने बरकट्ठा प्रत्याशी अमित कुमार यादव के विरोध में काम किया है. साथ ही निर्णय लिया गया है कि पार्टी पार्टी विरोधी काम करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाये. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि तीनों लोगों को अगले छह वर्षों के लिए पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से निष्कासित किया जाता है. इसके अनुमोदन का पत्र प्रदेश भाजपा को भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




