14 टेबुल पर ही होगी गिनती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Dec 2014 10:46 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : 23 दिसंबर को विधानसभा चुनाव को लेकर होनेवाली मतगणना अब 27 टेबुलों पर न होकर, 14 पर ही होगी. इसको लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त पीके जाजोरिया ने राज्य के 12 जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र भेजा है. कोडरमा डीसी को भेजे गये पत्रंक नं 7783, दिनांक 17 दिसंबर 2014 में […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : 23 दिसंबर को विधानसभा चुनाव को लेकर होनेवाली मतगणना अब 27 टेबुलों पर न होकर, 14 पर ही होगी. इसको लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त पीके जाजोरिया ने राज्य के 12 जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र भेजा है.
कोडरमा डीसी को भेजे गये पत्रंक नं 7783, दिनांक 17 दिसंबर 2014 में कहा गया है कि मतगणना हॉल में मतगणना को लेकर टेबुल बढ़ाने के फलस्वरूप उसी अनुपात में प्रत्याशियों के मतगणना एजेंटो की वृद्धि व उससे होनेवाली समस्याओं के आलोक में पूर्व में अनुमोदित टेबुल पर ही मतगणना का कार्य किया जाये. श्री जाजोरिया का यह पत्र राज्य के साहेबगंज, पाकुड़, कोडरमा, चतरा, बोकारो, धनबाद, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को भेजा गया है. उल्लेखनीय है कि कोडरमा में अब तक के हुए विधानसभा चुनाव में मतगणना का कार्य 14 टेबुलों पर ही होता आया है.
पर बीते दिनों जिला प्रशासन की ओर से जानकारी दी गयी थी कि चुनाव आयोग के निर्देश पर मतगणना जल्द संपन्न कराने के लिए उचित कदम उठाया जाये और इसी को लेकर टेबुलों की संख्या 14 से बढ़ा कर 27 की गयी है. इस कदम का भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव ने विरोध जताया था व चुनाव आयोग को पत्र भेजा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




