सपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क किया

जयनगर. बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी आलोक सिंह ने शनिवार को चंदवारा प्रखंड के पांच पंचायतों के बिरसोडीह, हरली, हरली, कांटी, कांको, चंद्रघटी, चुटियारो व फोर लेन में जन संपर्क अभियान चला कर अपने लिए वोट मांगे. इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सहित अन्य पार्टियों से उबकर सपा को विकल्प के रूप […]
जयनगर. बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी आलोक सिंह ने शनिवार को चंदवारा प्रखंड के पांच पंचायतों के बिरसोडीह, हरली, हरली, कांटी, कांको, चंद्रघटी, चुटियारो व फोर लेन में जन संपर्क अभियान चला कर अपने लिए वोट मांगे. इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सहित अन्य पार्टियों से उबकर सपा को विकल्प के रूप में देख रही है. उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए मतदाताओं से आशीर्वाद मांगने आये हैं. अभियान के दौरान कंद्रपडीह में बैठक हुई. यहां भाजपा झाविमो के कई लोग सपा में शामिल हुए. अभियान में रहमान अंसारी, मुखिया कुमार मोदी, पंसस मुरली ठाकुर, ऋषिदेव सिंह आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




