राजद प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क

Published at :06 Dec 2014 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
राजद प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क

झुमरीतिलैया. बिहार प्रदेश राजद के अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, प्रदेश महासचिव सह पूर्व शिक्षा मंत्री बिहार डॉ प्रेम गुप्ता व हाकिम प्रसाद ने नगर राजद के कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि वे लोग राजद प्रत्याशी सह मंत्री अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में जन संपर्क अभियान चलाने आये है. श्री पूर्वे ने कहा कि […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. बिहार प्रदेश राजद के अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, प्रदेश महासचिव सह पूर्व शिक्षा मंत्री बिहार डॉ प्रेम गुप्ता व हाकिम प्रसाद ने नगर राजद के कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि वे लोग राजद प्रत्याशी सह मंत्री अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में जन संपर्क अभियान चलाने आये है. श्री पूर्वे ने कहा कि यहां के मतदाताओं को अन्नपूर्णा देवी को जिताने का मन बना लिया है. अन्नपूर्णा देवी ने विधायक व मंत्री रहते हुए इस क्षेत्र मे शिक्षा, सड़क व पेयजल की समस्या से निजात दिलाने का काम किया है. भाजपा के प्रति यहां के मतदाताओं का भ्रम टूट चुका है. उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी के प्रति लोगों में जन आक्रोश है. इस मौके पर नगर अध्यक्ष कृष्णा बरहपुरिया, संजय शर्मा, उदय सिंह, विमल शर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola