पति के लिए आशीर्वाद मांगने आयी हूं : चंदन देवी

Published at :30 Nov 2014 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
पति के लिए आशीर्वाद मांगने आयी हूं :  चंदन देवी

जयनगर. बरकट्ठा से झाविमो प्रत्याशी प्रो जानकी यादव के पक्ष में उनकी पत्नी जिप सदस्य चंदन देवी ने भुआलडीह, पांडु, बाघमारा, मुसौवा व गोहाल नंदोडीह में जन संपर्क अभियान चलाया. उन्होंने प्रो यादव को एक मौका देने की अपील की. उन्होंने कहा कि उनके पति ने 27 वर्षों तक क्षेत्र की जनता के लिए संघर्ष […]

विज्ञापन

जयनगर. बरकट्ठा से झाविमो प्रत्याशी प्रो जानकी यादव के पक्ष में उनकी पत्नी जिप सदस्य चंदन देवी ने भुआलडीह, पांडु, बाघमारा, मुसौवा व गोहाल नंदोडीह में जन संपर्क अभियान चलाया. उन्होंने प्रो यादव को एक मौका देने की अपील की. उन्होंने कहा कि उनके पति ने 27 वर्षों तक क्षेत्र की जनता के लिए संघर्ष किया है. वे अपने पति के लिए आशीर्वाद मांगने आयी हैं. उनके साथ मुकेश यादव सहित कई कार्यकर्ता थे. इधर युवा मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जन संपर्क अभियान चलाया. बाबूलाल मरांडी आज जयनगर में पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी एक दिसंबर को जयनगर प्रखंड मैदान में 11 बजे पार्टी प्रत्याशी प्रो जानकी यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. यह जानकारी प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola