लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया

कोडरमा बाजार. उच्च विद्यालय कोडरमा के प्रभारी प्रधानाचार्य लाल बहादुर सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता को लेकर सुंदर नगर स्थित विद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया. बताया गया कि बुजुर्ग, असहाय, विकलांग तथा गोद में बच्चा लिये महिलाओं को मतदान […]
कोडरमा बाजार. उच्च विद्यालय कोडरमा के प्रभारी प्रधानाचार्य लाल बहादुर सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता को लेकर सुंदर नगर स्थित विद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया. बताया गया कि बुजुर्ग, असहाय, विकलांग तथा गोद में बच्चा लिये महिलाओं को मतदान के दिन आयोग ने विशेष सुविधा दी है. छात्रों ने बताया कि मतदान के दिन ऐसे लोगों के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था की गयी है. प्राचार्य लाल बहादुर सिंह ने बिना किसी लोभ के स्वच्छ प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. मौके पर गदाधर शर्मा, वसीम परवेज, आनंदी पांडेय, नंद किशोर राम, अर्चना कुमारी, लाल किशोर राम के अलावा ग्रामीणों में रामदेव मंडल, मीना देवी, कमलावती देवी, रंजू देवी, मोहन पंडित, बलराम साव आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




