विकास को और गति देंगे : झामुमो

जयनगर. झामुमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य श्याम किशोर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ रघुनियाडीह, डंडाडीह, कंझियाडीह, नईटांड़, बेको, आल्हो, पिपचो, बाघमारा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी दिगंबर प्र मेहता को विजयी बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया. श्री सिंह ने कहा कि बरकट्ठा में मुकाबला 14 वर्ष बनाम 14 माह के बीच है. मुख्यमंत्री हेमंत […]
जयनगर. झामुमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य श्याम किशोर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ रघुनियाडीह, डंडाडीह, कंझियाडीह, नईटांड़, बेको, आल्हो, पिपचो, बाघमारा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी दिगंबर प्र मेहता को विजयी बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया.
श्री सिंह ने कहा कि बरकट्ठा में मुकाबला 14 वर्ष बनाम 14 माह के बीच है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14 माह के कार्यकाल में इस प्रदेश का जो विकास किया है, वह विकास इसके पूर्व की सरकारों ने 14 वर्ष में भी नहीं किया था. झामुमो को मौका मिला, तो इस विकास को और गति दी जायेगी. अभियान में डॉ रामेश्वर राम, अरुण कुमार सिंह, सुलेमान अंसारी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




