एक्शन में CM सम्राट चौधरी, लोगों की समस्या सुन, कर रहे ऑन-द-स्पॉट निपटारा

Published by :Pratyush Prashant
Published at :17 Apr 2026 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
CM Samrat Chaudhary 17 April 2026

सम्राट चौधरी

CM Samrat Chaudhary: बिहार में आम जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद एक बार फिर शुरू होने जा रहा है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता दरबार कार्यक्रम को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है. यह वही मॉडल है, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में काफी लोकप्रियता मिली थी.

विज्ञापन

CM Samrat Chaudhary : बिहार की सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तर्ज पर अब जनता से रूबरू होंगे. बिहार में एक बार फिर जनता दरबार की परंपरा शुरू होने जा रही है. यह न केवल सरकार और जनता के बीच की दूरी को कम करेगा, बल्कि भ्रष्टाचार और लालफीताशाही पर भी लगाम लगाएगा.

पुरानी परंपरा की वापसी, नए अंदाज में

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम कभी बिहार की पहचान बन गया था. इस मंच के जरिए आम लोग सीधे मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखते थे. मौके पर मौजूद अधिकारी तुरंत समाधान की दिशा में कार्रवाई करते थे. अब सम्राट चौधरी इसी मॉडल को नए तरीके से लागू करने की तैयारी में हैं.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है. उन्होंने सचिवालय पहुंचकर उस जगह का भी निरीक्षण किया, जहां पहले जनता दरबार आयोजित होता था. अधिकारियों से व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि कार्यक्रम को पहले से ज्यादा प्रभावी बनाया जा सके.

सरकार का मानना है कि जनता दरबार के जरिए लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तर-दफ्तर नहीं भटकना पड़ेगा. उन्हें सीधे मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखने का मौका मिलेगा. इस दौरान विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जिससे शिकायतों का तत्काल निपटारा संभव होगा.

डिजिटल युग में भी सीधा संवाद क्यों है जरूरी?

भले ही सरकार ने कई ऑनलाइन पोर्टल शुरू किए हों, लेकिन बिहार के ग्रामीण इलाकों की एक बड़ी आबादी आज भी अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री से कहना चाहती है. जनता दरबार में मिलने वाली पहुंच लोगों को यह भरोसा दिलाती है कि उनकी सरकार उनके साथ खड़ी है.

सम्राट चौधरी ने अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया है कि शिकायतों की रिकॉर्डिंग और उनके समस्या के समाधान के लिए एक मजबूत मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया जाए. अब बिहार की जनता को बस उस आधिकारिक तारीख का इंतजार है, जब जनता के दरबार में मुख्यमंत्री की गूंज फिर से सुनाई देगी.

सफलता के लिए जरूरी मजबूत सिस्टम

यह पहल सिर्फ प्रशासनिक नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी अहम है. इससे सरकार का सीधा जुड़ाव जनता से मजबूत होगा और एक सकारात्मक संदेश जाएगा कि सरकार आम लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर है.

इस कार्यक्रम की सफलता पूरी तरह इसकी व्यवस्थाओं पर निर्भर करेगी. भीड़ नियंत्रण, शिकायतों का सही रिकॉर्ड और समय पर समाधान-ये सभी पहलू बेहद महत्वपूर्ण होंगे. अगर इन पर ध्यान दिया गया, तो यह पहल सुशासन की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकती है.

करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली जब युवती को आखिरकार सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. अब लड़की को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है, जहां पूरे मामले की सच्चाई सामने आने की कोशिश की जा रही है.

Also Read: सीतामढ़ी जंक्शन जाने से पहले जान लें ये जरूरी बदलाव, वरना टिकट के लिए भटकते रह जाएंगे

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन