खेती रोजगार का सशक्त माध्यम: एलडीएम

कोडरमा :स्वयंसेवी संस्था समर्पण के संयुक्त तत्वावधान में लोकाई पंचायत भवन में एक्सपर्ट मीट का आयोजन किया गया. इसमें बसधरवा व बलरोटांड़ के किसान क्लब के 45 सदस्यों ने भाग लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलडीएम सुशील कुमार सिन्हा ने कहा कि खेती रोजगार का सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि अभी हमलोग मात्र कहने […]
कोडरमा :स्वयंसेवी संस्था समर्पण के संयुक्त तत्वावधान में लोकाई पंचायत भवन में एक्सपर्ट मीट का आयोजन किया गया. इसमें बसधरवा व बलरोटांड़ के किसान क्लब के 45 सदस्यों ने भाग लिया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलडीएम सुशील कुमार सिन्हा ने कहा कि खेती रोजगार का सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि अभी हमलोग मात्र कहने भर के लिए किसान है. इसलिए मौसमी खेती का इंतजार करते है. उन्होंने लोगों से समेकित कृषि करने की सलाह दी.
उन्होंने यह भी कहा कि धान की खेती के अलावा फलदार पौधरोपण, नीबू, पपीता, फूल, गौ पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मशरूम आदि की अपार संभावनाएं है. कृषि एक्सपर्ट राम किशुन प्रसाद ने किसानों को श्रीविधि से खेती करने की सलाह दी. मौके पर समाजसेवी बहादुर यादव, विधिक सेवा प्राधिकार के तुलसी कुमार साव, वार्ड सदस्य विजय यादव ने भी अपने विचार रखें. संचालन संस्था सचिव इंद्रमणि साहू व धन्यवाद ज्ञापन क्लब अध्यक्ष रधुनाथ दास ने किया.
मौके पर किशोर दास, दशरथ कुमार दास, टेकनारायण सिंह, संतोष यादव, मुकेश कुमार यादव, सहदेव यादव, शकुंतला देवी, गीता देवी, अनिल यादव, सुभाष कुमार यादव, मनोज राणा, राजू यादव, महेश यादव, अशोक यादव, आशा टोपनो, गांगो यादव, महेंद्र भुईयां, मेरियन सोरेन, बसंती देवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




