मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Published at :26 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

कोडरमा बाजार. स्थानीय बिरसा सांस्कृतिक भवन में द्वितीय व तृतीय मतदान पदाधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण डीएलओ शारदानंद देव व डीडब्लूओ अजीत निरल सांगा की उपस्थिति में प्रशिक्षक अश्विनी कुमार तिवारी, रामचंद्र ठाकुर व उमेश सिन्हा द्वारा दिया गया. प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पदाधिकारियों को चुनाव में उनके कार्यों व दायित्वों की जानकारी देने के साथ […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. स्थानीय बिरसा सांस्कृतिक भवन में द्वितीय व तृतीय मतदान पदाधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण डीएलओ शारदानंद देव व डीडब्लूओ अजीत निरल सांगा की उपस्थिति में प्रशिक्षक अश्विनी कुमार तिवारी, रामचंद्र ठाकुर व उमेश सिन्हा द्वारा दिया गया. प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पदाधिकारियों को चुनाव में उनके कार्यों व दायित्वों की जानकारी देने के साथ साथ मतदाता रजिस्टर 17 का, अमिट स्याही व मतदाता परची के बारे में बताया गया. इसके अलावा प्रशिक्षकों द्वारा एक कंट्रोल यूनिट व दो बैलेट यूनिट से मतदान करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. ऐसा ही प्रशिक्षण जेजे कॉलेज में प्रशिक्षक अश्विनी सिन्हा, सुदीप सहाय, मनोज चौरसिया व उदय सिंह द्वारा मतदान पदाधिकारी द्वितीय व तृतीय को दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola