ओके... पति के सेवा का फल मांगने आयी हूं: साबी

Published at :25 Nov 2014 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... पति के सेवा का फल मांगने आयी हूं: साबी

25कोडपी7. आजसू कार्यालय का उदघाटन करती प्रत्याशी साबी देवी.प्रतिनिधि, चंदवारा स्थानीय एमपी मार्केट प्रांगण में झामुमो के चुनाव कार्यालय का उदघाटन बरही विस की झामुमो प्रत्याशी साबी देवी ने किया. मौके पर एक सभा की गयी. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल मोदी व संचालन संतोष कुश्वाहा ने किया. सभा में साबी देवी ने कहा कि मतदाताओं […]

विज्ञापन

25कोडपी7. आजसू कार्यालय का उदघाटन करती प्रत्याशी साबी देवी.प्रतिनिधि, चंदवारा स्थानीय एमपी मार्केट प्रांगण में झामुमो के चुनाव कार्यालय का उदघाटन बरही विस की झामुमो प्रत्याशी साबी देवी ने किया. मौके पर एक सभा की गयी. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल मोदी व संचालन संतोष कुश्वाहा ने किया. सभा में साबी देवी ने कहा कि मतदाताओं ने यदि उन्हें मौका दिया, तो वे क्षेत्र के समग्र विकास में अपनी अहम भूमिका निभाऊंगी. उन्होंने कहा कि उनके शहीद पति तिलेश्वर साहू ने विधायक नहीं रहने के बावजूद अपने जीवन काल में इस क्षेत्र की काफी सेवा की है. उसी सेवा का फल मांगने आयी हूं. इस दौरान उन्होंने प्रखंड के कई गांवों में घूम कर जनसंपर्क अभियान चलाया. मौके पर विनोद विश्वकर्मा, वीरेंद्र पांडेय, प्रमोद वर्मा, शंकर पांडेय, प्रमोद मोदी, प्रकाश ठाकुर, शशि बाला भारती, एनका देवी, तारा देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola