आरपीएफ ने छह को भेजा जेल

झुमरीतिलैया. कोडरमा आरपीएफ ने सोमवार को अलग-अलग मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया. इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी सीबी दुबे ने बताया कि मुंबई-हावड़ा मेल की विकलांग बोगी में सफर करने के आरोप में बोकारो निवासी शशि कुमार, पुटकी धनबाद निवासी संजय कुमार व गया आसनसोल पैसेंजर की महिला बोगी […]
झुमरीतिलैया. कोडरमा आरपीएफ ने सोमवार को अलग-अलग मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया. इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी सीबी दुबे ने बताया कि मुंबई-हावड़ा मेल की विकलांग बोगी में सफर करने के आरोप में बोकारो निवासी शशि कुमार, पुटकी धनबाद निवासी संजय कुमार व गया आसनसोल पैसेंजर की महिला बोगी में सफर करने के आरोप में फतेहपुर निवासी महेंद्र यादव व महेंद्र मांझी को गिरफ्तार किया गया. वहीं जयनगर कोडरमा निवासी कलाम अंसारी व बिरनी थाना क्षेत्र के सुदीप सिन्हा को 3305 धनबाद गया इंटरसिटी के महिला बोगी में सफर करने के आरोप में गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




