तत्कालीन सहायक से स्पष्टीकरण

कोडरमा बाजार. मरकच्चो प्रखंड में पूर्व में कार्यरत सहायक व नाजीर सुभाष रविदास से स्थापना उप समाहर्ता सह डीएलओ शारदानंद देव ने स्पष्टीकरण मांगा है. सहायक पर आरोप है कि मरकच्चो में पदस्थापना काल के बाद उन्होंने नजारत का पूरा प्रभार नहीं सौंपा है. इसके अलावा जीपीएफ से लिए गये 35 हजार रुपये के लोन […]
कोडरमा बाजार. मरकच्चो प्रखंड में पूर्व में कार्यरत सहायक व नाजीर सुभाष रविदास से स्थापना उप समाहर्ता सह डीएलओ शारदानंद देव ने स्पष्टीकरण मांगा है. सहायक पर आरोप है कि मरकच्चो में पदस्थापना काल के बाद उन्होंने नजारत का पूरा प्रभार नहीं सौंपा है. इसके अलावा जीपीएफ से लिए गये 35 हजार रुपये के लोन का सामंजस्य व बिना आदेश अर्जित अवकाश का भी सामंजस्य नहीं किया गया है. उक्त सहायक वर्तमान समय में भूतत्व वेता के तौर पर खान व भूतत्व विभाग मंे कार्यरत है. उल्लेखनीय है कि उक्त सहायक ने डीसी को ज्ञापन देकर मरकच्चो बीडीओ पर सात माह व 11 दिन का वेतन नहीं देने का आरोप लगाया था. इसे लेकर डीसी ने बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा था. बीडीओ द्वारा दिये गये जवाब में उक्त मामला सामने आया. इसके बाद तत्कालीन सहायक से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




