राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर गोष्ठी

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर गोष्ठी

संघ केवल संगठन नहीं, एक अनुभूति : राजकुमार मटाले

विज्ञापन

संघ केवल संगठन नहीं, एक अनुभूति : राजकुमार मटाले झुमरीतिलैया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर शिव तारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग संचालक सुरेंद्र प्रताप सिंह, नगर संघचालक डॉ आरके दीपक, मुख्य वक्ता राजकुमार मटाले ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम का संचालन जिला सह कार्यवाह सुनील कुमार ने किया, जबकि विषय प्रवेश रामावतार साहू ने कराया. मुख्य वक्ता राजकुमार मटाले ने संघ की 100 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा, उसकी कार्यपद्धति एवं विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि वर्ष 1925 में शुरू हुआ संघ आज एक विशाल सामाजिक-सांस्कृतिक शक्ति के रूप में विकसित हो चुका है. संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक अनुभूति है, जिसे अनुभव के माध्यम से ही समझा जा सकता है. कार्यक्रम को प्रांत प्रचारक गोपाल प्रसाद, विभाग प्रचारक आशुतोष भारती, विभाग कार्यवाह राजेश प्रसाद, विभाग सेवा प्रमुख गोरी शंकर कुमार आदि ने संबोधित किया. मौके पर विधायक डॉ नीरा यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी, नितेश चंद्रवंशी, सुनील कुमार, पंकज दुबे, सुनील बड़गवे, विशाल कुमार, प्रिंस राणा, शशि भूषण प्रसाद, जयंती सेठ, इंद्रदेव वर्णवाल, पप्पू भदानी, विनोद भदानी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola