पूर्ण बहुमत,संपूर्ण विकास है भाजपा का लक्ष्य : दीपक

Published at :15 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्ण बहुमत,संपूर्ण विकास है भाजपा का लक्ष्य : दीपक

फोटो – 15 कोडपी 20प्रेस वार्ता को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाशकोडरमा. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल कर संपूर्ण विकास करना भाजपा का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि 14 वर्षों में यहां किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला. दीपक प्रकाश शनिवार को […]

विज्ञापन

फोटो – 15 कोडपी 20प्रेस वार्ता को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाशकोडरमा. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल कर संपूर्ण विकास करना भाजपा का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि 14 वर्षों में यहां किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला. दीपक प्रकाश शनिवार को जायका रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याएं व उनका समाधान कैसे हो इसका ख्याल रखते हुए जन घोषणा पत्र तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि दबाव की राजनीति के कारण राज्य भ्रष्टाचार में डूब गया. अगर भाजपा की सत्ता आयी, तो पहले छह महीने में भ्रष्टाचारी लोगों को जेल भेजा जायेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा सुशासन के साथ ही नारी सशक्तिकरण, शिक्षित झारखंड, सुखी झारखंड का भी लक्ष्य रखती है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया की तरह मेक इन झारखंड का भी प्रयास किया जायेगा. प्रमंडल स्तर पर मेडिकल कॉलेज खोलने का भी काम होगा. कोडरमा के माइका उद्योग व पत्थर उद्योग से संबंधित विंदु को घोषणा पत्र में शामिल नहीं किये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी मांग कम हुई है. कोडरमा की मांग पर इस पर काम होगा. प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश राम, उपाध्यक्ष बाजो शर्मा, वीरेंद्र सिंह, राज किशोर प्रसाद, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, देव नारायण मोदी, महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष जूही दास गुप्ता, बसंत मेहता, विशाल भदानी, अजय झा, विजय राम, सारगंधर सिंह, द्वारिका मोदी, विकास जैन आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola