केरोसिन वितरण में पारदर्शिता बरतें : डीसी

अब ठेला वेंडरो को केरोसिन लेनेवालों का रखना होगा हिसाब-किताब कोडरमा बाजार. जिले के विभिन्न क्षेत्रों में केरोसिन का वितरण निर्धारित मात्रा में ठेला वेंडरों द्वारा नहीं किये जाने से संंबंधित जन शिकायतों के आलोक में डीसी के. रवि कुमार ने हॉकरों द्वारा केरोसिन वितरण में पारदर्शिता लाने को लेकर कई कदम उठाये हैं. इसके […]
अब ठेला वेंडरो को केरोसिन लेनेवालों का रखना होगा हिसाब-किताब कोडरमा बाजार. जिले के विभिन्न क्षेत्रों में केरोसिन का वितरण निर्धारित मात्रा में ठेला वेंडरों द्वारा नहीं किये जाने से संंबंधित जन शिकायतों के आलोक में डीसी के. रवि कुमार ने हॉकरों द्वारा केरोसिन वितरण में पारदर्शिता लाने को लेकर कई कदम उठाये हैं. इसके तहत झुमरीतिलैया शहर के सभी वार्डों और नगर पंचायत अंतर्गत सभी वार्डों में एक- एक निगरानी दल का गठन करने का आदेश एसडीओ और बीडीओ को दिया है. डीसी ने कहा है कि प्रत्येक वार्ड के लिए निगरानी दल का गठन करें, जिसमें संबंधित वार्ड के वार्ड पार्षद व पार्षद चुनाव में दूसरे स्थान में रहनेवाले वार्ड के उम्मीदवार, अनुसूचित जाति/ जनजाति वर्ग की एक महिला तथा सामान्य जाति वर्ग की एक महिला को रखने का निर्देश दिया है. उक्त निगरानी दल के किसी एक सदस्य से हस्ताक्षर करवा कर ही हॉकरों को केरोसिन का वितरण करना होगा. साथ ही संबंधित ठेला वेंडर केरोसिन वितरण का निर्धारित दिवस (प्रत्येक सप्ताह के बुधवार ) निर्धारित स्थल पर सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक तेल वितरण सुनिश्चित करेंगे. इसके अलावा ठेला वेंडरों को एक पंजी भी संधारित करने को कहा गया है, जिसमें केरोसिन प्राप्त करनेवालों का नाम, पता व हस्ताक्षर तिथिवार दर्ज करवाना होगा. डीसी के इस निर्देश से उन ठेला वेंडरों में हड़कंप मचा हुआ है, जो सही ढंग से केरोसिन वितरण नहीं करते थे. डीसी ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी ठेला वेंडर निर्धारित स्थल पर निर्धारित समयावधि में केरोसिन का वितरण शत प्रतिशत किया जा रहा है या नहीं, इसका निरीक्षण कर निगरानी दल साप्ताहिक प्रतिवेदन उपायुक्त को सौंपेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




