मरकच्चो में लाखो की चोरी, प्राथमिकी

20 कोडपी 1- बिखरे पड़े सामान.मरकच्चो. थाना क्षेत्र के तेलोडीह पंचायत के पडरिया गांव में एक घर से अज्ञात चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया. भुक्तभोगी महेंद्र सिंह पेशे से बिजली मिस्त्री है. उन्होंने कहा कि सोमवार की सुबह सो कर उठा, तो देखा कि घर के मुख्य व अंदर के दो कमरों का […]
20 कोडपी 1- बिखरे पड़े सामान.मरकच्चो. थाना क्षेत्र के तेलोडीह पंचायत के पडरिया गांव में एक घर से अज्ञात चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया. भुक्तभोगी महेंद्र सिंह पेशे से बिजली मिस्त्री है. उन्होंने कहा कि सोमवार की सुबह सो कर उठा, तो देखा कि घर के मुख्य व अंदर के दो कमरों का ताला टूटा हुआ है. जब वह अंदर घुस कर देखा, तो पता चला कि चोरों द्वारा घर में रखे 25 हजार नगद समेत लगभग तीन लाख के सोने चांदी के जेवरात व बर्तन गायब है. घर में बंधे एक खस्सी को भी चोर ले गये. घर मालिक के लिखित आवेदन पर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अवर निरीक्षक सोनी प्रताप व एएसआइ शिवराज उरांव ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




