राजकीय कन्या मवि में तालाबंदी

20कोडपी4विद्यालय में तालाबंदी करते मुखिया खगेंद्र राम.20कोडपी5मुखिया से बातचीत करते बीइइओ व अन्य प्रतिनियोजित शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द करने की मांगप्रतिनिधि, जयनगर विद्यालय में सही से पठन-पाठन नहीं होने व शिक्षकों के प्रतिनियोजन के विरोध में बुधवार को जयनगर पूर्वी के मुखिया खगेंद्र राम ने अभिभावकों के साथ मिल कर राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में […]
20कोडपी4विद्यालय में तालाबंदी करते मुखिया खगेंद्र राम.20कोडपी5मुखिया से बातचीत करते बीइइओ व अन्य प्रतिनियोजित शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द करने की मांगप्रतिनिधि, जयनगर विद्यालय में सही से पठन-पाठन नहीं होने व शिक्षकों के प्रतिनियोजन के विरोध में बुधवार को जयनगर पूर्वी के मुखिया खगेंद्र राम ने अभिभावकों के साथ मिल कर राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में तालाबंदी कर दी. तालाबंदी की सूचना पाकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रामाश्रय प्रसाद स्कूल पहुंचे. उन्होंने मुखिया को समझाने का प्रयास किया, मगर विफल रहे और लौट गये. तालाबंदी की जानकारी के बाद भी जिले से कोई भी पदाधिकारी स्कूल नहीं पहुंचा. इस दौरान मुखिया खगेंद्र राम ने कहा कि शिक्षकों के अभाव में बच्चों का पठन पाठन बाधित हो गया है. यहां वर्ग छह व सात के विद्यार्थी अपने ग्राशिस अध्यक्ष का न तो नाम जानते हैं और न ही उसे लिख पाते हैं. उन्होंने कहा कि 19 दिन पहले विभाग को एक ज्ञापन देकर शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द करने की मांग की गयी थी, मगर ऐसा नहीं हुआ. मौके पर शशि प्रसाद, कैलाश राम, प्रकाश सिंह, सुनील स्वर्णकार, संतोष साव, संजय सोनी, अब्दुल रज्जाक, मो आजाद आदि थे. मुखिया ने आगे से अनिश्चितकालीन तालाबंदी व सड़क जाम करने की घोषणा की. क्या है मामलाकन्या मवि में कुल 527 विद्यार्थी नामांकित हैं. यहां प्रधानाध्यापक ब्रह्मदेव पांडेय सहित आठ शिक्षक पदस्थापित हैं, जबकि कार्यरत मात्र छह हैं. इनमें से तीन शिक्षक प्रखंड के अन्य विद्यालयों में प्रतिनियुक्त कर दिये गये हैं. पारा शिक्षकों की स्थिति भी यही है. यहां के एक पारा शिक्षक को किसी दूसरे विद्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है, वहीं एक अन्य पारा शिक्षिका तीन वर्ष से अनुपस्थित है. सरकारी शिक्षक प्रवीण कुमार कुश्वाहा को नईटांड़ में, अशोक गुप्ता को परियोजना उवि जयनगर में तथा एक अन्य शिक्षक को बेहराडीह डोमचांच में प्रतिनियुक्त किया गया है.क्या कहते हैं बीइइओबीइइओ रामाश्रय प्रसाद ने बताया कि पारा शिक्षक की प्रतिनियुक्ति उनके स्तर से होती है, इसलिए प्रतिनियोजित पारा शिक्षक का प्रतिनियोजन रद्द करने का पत्र निर्गत किया जा रहा है. वहीं सरकारी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति उपायुक्त के आदेश से डीइओ ने किया है. ऐसे में सरकारी शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द करना न तो उनके अधिकार क्षेत्र में है और न ही डीएसइ के. आठ से अनिश्चितकालीन तालाबंदी व रोड जाममुखिया खगेंद्र राम ने एक दिनी तालाबंदी की समाप्ति पर बताया कि इस संबंध में डीसी को ज्ञापन दिया जा रहा है कि यदि पांच सितंबर तक सरकारी शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द नहीं हुआ, तो आठ सितंबर से विद्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जायेगी व पेठियाबागी चौक को जाम किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




