ओके- राजद जात की नहीं जमात की पार्टी: अन्नपूर्णा

Published at :18 Aug 2014 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
ओके- राजद जात की नहीं जमात की पार्टी: अन्नपूर्णा

चाराडीह स्थित मंत्री अन्नपूर्णा देवी के आवास पर राजद दलित प्रकोष्ठ की जिला कमेटी की बैठकप्रतिनिधि, कोडरमा चाराडीह स्थित मंत्री अन्नपूर्णा देवी के आवास पर राजद दलित प्रकोष्ठ की जिला कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र राम और संचालन नगर राजद कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम तुरी ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि […]

विज्ञापन

चाराडीह स्थित मंत्री अन्नपूर्णा देवी के आवास पर राजद दलित प्रकोष्ठ की जिला कमेटी की बैठकप्रतिनिधि, कोडरमा चाराडीह स्थित मंत्री अन्नपूर्णा देवी के आवास पर राजद दलित प्रकोष्ठ की जिला कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र राम और संचालन नगर राजद कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम तुरी ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पर्यवेक्षक के रूप में राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव मौजूद थे. बैठक में सात सितंबर को प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. मौके पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी को राजद का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए इसके लिए लालू प्र. यादव के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि राजद जात की नहीं जमात की पार्टी है. इस पार्टी में दलितों, अल्पसंख्यकों तथा पिछड़ों का भेदभाव नहीं बरता जाता. राजद सबका विकास समान रूप से चाहती है. उन्होंने भाजपा को भ्रम फैलाने वाली पार्टी करार दिया. उन्होंने कहा कि दलित समाज के विकास करने में कोई कोताही बरती नहीं जायेगी. इस समाज के मान सम्मान को बरकरार रखने का हरसंभव प्रयास जारी रहेगा. बैठक को प्रदेश सचिव अशोक दास, युवा जिला अध्यक्ष मनोज रजक, विधायक प्रतिनिधि संजय दास, दलित प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष महेश दास, रघुनाथ दास, विजय दास, रामअवतार चौधरी, प्रदेश सचिव टुकलाल राम, बबून दास, लक्ष्मण राम, नवरंग राम, नारायण दास, मुखिया महादेव दास, बंशी राम, संतोष कुमार दास, उमेश दास, अर्जुन दास, कृष्णदेव दास, पुनीत दास, रामचंद्र दास आदि ने भी संबोधित किया. इधर कोडरमा बाजार स्थित वर्णवाल धर्मशाला में नगर राजद की बैठक मुनेश्वर राम की अध्यक्षता में हुई. मौके पर संगठन विस्तार सहित कई विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर राजकुमार यादव, मुनी सिंह, प्रदीप कुमार पांडेय, रंजीत राम, राजू पासवान, प्रदीप राम, सुखदेव यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola