शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल अभ्यर्थी संघ ने किया प्रदर्शन

फोटो – 12 कोडपी 12प्रदर्शन करते सफल अभ्यर्थीप्रतिनिधिकोडरमा बाजार. झारखंड शिक्षक पात्रता सफल अभ्यर्थी संघ ने शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया की नियमावली में व्याप्त विसंगतियां व 100 प्रतिशत पद आरक्षित किये जाने के विरोध में समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. अध्यक्षता बबलू कुमार व संचालन जीतेंद्र कुमार ने किया. प्रदर्शन के […]
फोटो – 12 कोडपी 12प्रदर्शन करते सफल अभ्यर्थीप्रतिनिधिकोडरमा बाजार. झारखंड शिक्षक पात्रता सफल अभ्यर्थी संघ ने शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया की नियमावली में व्याप्त विसंगतियां व 100 प्रतिशत पद आरक्षित किये जाने के विरोध में समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. अध्यक्षता बबलू कुमार व संचालन जीतेंद्र कुमार ने किया. प्रदर्शन के दौरान स्थानीय नीति को अविलंब लागू किया जाय, गैर पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित पद को अनारक्षित किया जाय, शैक्षिक मेधांक के बजाय टेट मेघांक के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया अपनायी जाये, टेट सफल सभी पारा शिक्षकों को प्राथमिकता व वरीयता के आधार पर प्राथमिक शिक्षक नियुक्त किया जाय. जिला स्तर की नियुक्ति में जिले के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाय. 13 व 14 अगस्त को होनेवाले कौसलिंग को स्थगित किया जाय आदि नारे लगाये जा रहे थे. इस मौके पर सरयू राणा, संतोष कुमार वर्णवाल, मनोज कुमार, सहदेव दास, पंकज कुमार, सुरेश यादव, रंजीत कुमार, संतोष राम, द्वारिका दास, उमेश कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




