ग्रामीणों ने चोरी करते तीन चोर को पकड़ा

Published at :12 Aug 2014 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चोरी करते तीन चोर को पकड़ा

प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगढा के ग्रामीणों ने बीती रात्रि तीन चोरों को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा. पकड़े गये चोर जयनगर निवासी छोटु कुमार पिता मंगद मोदी, मुन्ना साव और मरकच्चो के एक पावरोटी फैक्टरी में काम करनेवाले जामताड़ा़ निवासी मो इम्तियाज अंसारी पिता स्व. युनूस अंसारी है. जानकारी के मुताबिक उक्त […]

विज्ञापन

प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगढा के ग्रामीणों ने बीती रात्रि तीन चोरों को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा. पकड़े गये चोर जयनगर निवासी छोटु कुमार पिता मंगद मोदी, मुन्ना साव और मरकच्चो के एक पावरोटी फैक्टरी में काम करनेवाले जामताड़ा़ निवासी मो इम्तियाज अंसारी पिता स्व. युनूस अंसारी है. जानकारी के मुताबिक उक्त तीनों चोर सोमवार की रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर बेलगढ़ा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में चोरी करने घुसे थे. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने चोर को घेर कर पकड़ लिया. इस दौरान पकड़े गये चोरों के पास से उक्त विद्यालय का तडि़त चालक भी बरामद किया गया. पुलिस तडि़त चालक, मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola