बैकफुट पर संघ, वापस लिया बंद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डोमचांच : अवैध रूप से संचालित क्रशर प्लांटों को ध्वस्त करने की प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पत्थर उद्योग में बंद का एलान करने के फैसले को सोमवार को वापस ले लिया गया. पत्थर उद्योग संघ की नीरु पहाड़ी के समीप आयोजित विस्तृत बैठक में पहले बंद जारी रखने का प्रस्ताव तो लिया गया, पर बाद […]
विज्ञापन
डोमचांच : अवैध रूप से संचालित क्रशर प्लांटों को ध्वस्त करने की प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पत्थर उद्योग में बंद का एलान करने के फैसले को सोमवार को वापस ले लिया गया.
पत्थर उद्योग संघ की नीरु पहाड़ी के समीप आयोजित विस्तृत बैठक में पहले बंद जारी रखने का प्रस्ताव तो लिया गया, पर बाद में संघ के पदाधिकारियों ने मीडिया को फोन कर बंद वापस लेने की बात कही. बताया गया कि इस संबंध में डीसी से एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा, इसके बाद आगे का कदम उठाया जायेगा.
इससे पहले बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता व संचालन पंकज सिंह ने किया. बैठक में क्रशर व पत्थर उद्योग की समस्या के निदान को लेकर चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि एक शिष्टमंडल संबंधित पदाधिकारी से भी मिलेगा. बैठक में जिला प्रशासन द्वारा सिंहपुर मंडी में चार क्रशर को ध्वस्त करने की कार्रवाई की निंदा की गयी.
संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता ने कहा कि प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है. पूर्व जिप सदस्य रामधन यादव ने कहा कि जब-जब पत्थर उद्योग पर संकट उत्पन्न होता है, तब-तब बैठक होती है. क्रशर पर जो बुल्डोजर चला है, उससे हमलोग मर्माहत है. वहीं महेंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि सरकार को चाहिए कि नियमावली में संशोधन करे.
बैठक में पत्थर उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष रुपक सिंह, समाजसेवी महावीर यादव, सुनील रवानी, रमेश प्रसाद, उमाशंकर प्रसाद, भीम साव, वीरेंद्र प्रसाद मेहता, पंकज सिंह, रामेश्वर साव, सुरेंद्र मेहता, भरतनारायण मेहता, संजय सिंह धरावी, विक्रम सिंह, रंजीत मेहता, शिबू वर्णवाल, लाटो मेहता, संजय कुमार, गांगो साव, जितेंद्र पंडित, मिस्टर यादव, किशोर गुप्ता, गुड्डू यादव, तस्लीम आरिफ, सतीश यादव, अरविंद साव, टुकलाल यादव, सम्राट सिंह, बंसत प्रसाद, युवराज मेहता, देवनारायण यादव, किशोर कुमार, रामचंद्र मेहता, मनीष मेहता, त्रिलोकी प्रसाद, पंकज मेहता, राजकुमार मेहता आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










