ePaper

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : कोडरमा में राजद ने सुभाष के बदले अमिताभ को उतारा

Updated at : 26 Nov 2019 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : कोडरमा में राजद ने सुभाष के बदले अमिताभ को उतारा

कोडरमा : विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन यहां बड़ा फेरबदल देखने को मिला. महागठबंधन के तहत राजद से 22 नवंबर को नामांकन दाखिल कर चुके सुभाष यादव की जगह पार्टी ने राजनीति में नये चेहरे व संवेदक अमिताभ कुमार उर्फ बबलू चौधरी को सिंबल जारी कर दिया. सिंबल मिलते ही अमिताभ […]

विज्ञापन

कोडरमा : विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन यहां बड़ा फेरबदल देखने को मिला. महागठबंधन के तहत राजद से 22 नवंबर को नामांकन दाखिल कर चुके सुभाष यादव की जगह पार्टी ने राजनीति में नये चेहरे व संवेदक अमिताभ कुमार उर्फ बबलू चौधरी को सिंबल जारी कर दिया.

सिंबल मिलते ही अमिताभ कुमार ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया. पूर्व में सुभाष यादव ने चार सेट में पार्टी के सिंबल पर नामांकन पत्र दाखिल किया था, लेकिन अगले ही दिन उन्हें जानकारी मिली कि इसमें त्रुटि है. उनका नाम झारखंड राज्य के किसी भी जिले में न होने व नामांकन को लेकर दाखिल पत्र में दानापुर बिहार के मतदाता सूची का जिक्र किये जाने की बात सामने आयी थी. नियमत: किसी राज्य के विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए उस राज्य का वोटर होना जरूरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola