पुलिस को सभी लोग अपना दोस्त समझें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
चंदवारा : बाल अधिकारों को सुरक्षित करने व इसको लेकर जागरूकता के उद्देश्य से थाना परिसर में चाइल्ड लाइन से दोस्ती अभियान का आयोजन किया गया. इस दौरान थाना प्रभारी शाहिद रजा ने बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए पुलिस से नहीं डरने व अपनी समस्या बेझिझक रखने की बात कही. उन्होंने […]
विज्ञापन
चंदवारा : बाल अधिकारों को सुरक्षित करने व इसको लेकर जागरूकता के उद्देश्य से थाना परिसर में चाइल्ड लाइन से दोस्ती अभियान का आयोजन किया गया. इस दौरान थाना प्रभारी शाहिद रजा ने बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए पुलिस से नहीं डरने व अपनी समस्या बेझिझक रखने की बात कही. उन्होंने कहा कि पुलिस को सभी लोग अपना दोस्त समझें. बच्चों को चाइल्ड लाइन सेवा की भी जानकारी दी गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
मौके पर एसआइ उमेश यादव, कपिल मुनसी, दिनेश गुप्ता, राजेश पासवान, चाइल्ड लाइन की समन्वयक सोनी कुमारी, जितेंद्र सिंह, नूतन कुमारी, पिंकी देवी व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन