प्याज हुआ महंगा, बिगड़ा रसोई का जायका

जयनगर : एक जमाना था जब लोग कहा करते थे कि महंगाई है तो क्या हुआ. प्याज रोटी खाकर गुजारा कर लेंगे. मगर वर्तमान समय में प्याज की कीमत सुन कर लोगों की आंखों से आंसू निकल रहे हैं. प्याज की लगातार बढ़ती कीमत लोगों को रुला रही है. वहीं रसोई का जायका भी बिगड़ […]
जयनगर : एक जमाना था जब लोग कहा करते थे कि महंगाई है तो क्या हुआ. प्याज रोटी खाकर गुजारा कर लेंगे. मगर वर्तमान समय में प्याज की कीमत सुन कर लोगों की आंखों से आंसू निकल रहे हैं. प्याज की लगातार बढ़ती कीमत लोगों को रुला रही है. वहीं रसोई का जायका भी बिगड़ गया है.
फिलहाल प्याज बाजार में 60 रुपये किलो की दर से बिक रहा है. एक किलो की जगह लोग एक पाव से काम चला रहे हैं. लोगों को उम्मीद है कि मद्रासी प्याज के बाजार में आने के बाद कीमत में थोड़ी नरमी आयेगी, पर ऐसा होगा या नहीं यह तो समय बतायेगा. ढेला-खोमचा वालों में प्याज देना बंद कर दिया है. प्याज के अलावे भी सब्जियों की कीमत भी आसमान छू रही है. ग्रामीण क्षेत्र में टमाटर 30 रुपये प्रति किलो, नया आलू 30, पुराना आलू 12 रुपये, लहसून 180 रुपये, अदरक 120 रुपये, हरी मिर्च 40 रुपये व फूलगोबी 40 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




