बागे अल्ट्रासाउंड को िकया सील

झुमरीतिलैया : जिले में गिरते लिंगानुपात व भ्रूण जांच की मिल रही शिकायतों के बीच पीसीपीएनडीटी एक्ट के सख्त अनुपालन को लेकर गठित नेशनल इंस्पेक्शन मॉनीटरिंग टीम व राज्यस्तरीय टीम ने एक बार फिर शहर में छापामारी की. डॉक्टर गली में संचालित बागे अल्ट्रासाउंड में सुबह शुरू हुई जांच के दौरान मिली अनियमितता को लेकर […]
झुमरीतिलैया : जिले में गिरते लिंगानुपात व भ्रूण जांच की मिल रही शिकायतों के बीच पीसीपीएनडीटी एक्ट के सख्त अनुपालन को लेकर गठित नेशनल इंस्पेक्शन मॉनीटरिंग टीम व राज्यस्तरीय टीम ने एक बार फिर शहर में छापामारी की. डॉक्टर गली में संचालित बागे अल्ट्रासाउंड में सुबह शुरू हुई जांच के दौरान मिली अनियमितता को लेकर उसे सील कर दिया गया. हालांकि, इस पूरी जांच प्रक्रिया के दौरान केंद्र के संचालक डाॅ सुबोध बागे मौजूद नहीं थे. जानकारी के अनुसार जांच टीम का नेतृत्व नोडल अधिकारी डाॅ एस लाला कर रही थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




