ePaper

मासिक लोक अदालत में 13 वादों का निष्पादन

Updated at : 26 Apr 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
मासिक लोक अदालत में 13 वादों का निष्पादन

चार लाख 74 हजार 500 रुपये की राजस्व वसूली

विज्ञापन

चार लाख 74 हजार 500 रुपये की राजस्व वसूली : नौ बेंचों के माध्यम से की गयी मामले की सुनवाई कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया़ इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में लोक अदालत किसी परिचय की मोहताज नहीं है़ यही कारण है कि इसकी लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है़ उन्होंने कहा कि लोक अदालत में दिये गये फैसले में दोनों पक्षों की जीत होती है़ लोक अदालत का निर्णय अंतिम निर्णय होता है़ लोक अदालत में कुल नौ बेंचों के माध्यम से सुनवाई करते हुए 13 वादों का निष्पादन किया गया, जबकि 4,74,500 रुपये की वसूली की गयी. लोक अदालत के बेंच संख्या एक में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अमितेश लाल व अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा, बेंच संख्या दो में जिला जज प्रथम गुलाम हैदर व अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार, बेंच संख्या तीन में जिला जज द्वितीय संजय कुमार चौधरी व अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, बेंच संख्या चार में जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा व अधिवक्ता गोरखनाथ सिंह, बेंच संख्या पांच में सीजेएम अमित कुमार वैश व अधिवक्ता राज कुमार श्रीवास्तव, बेंच संख्या छह में एसीजेएम मनोरंजन कुमार व अधिवक्ता शिवजीत सिन्हा, बेंच संख्या सात में मुंसिफ मिथिलेश कुमार व अधिवक्ता भुनेश्वर राणा, बेंच संख्या आठ में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शिवांगी प्रिया व अधिवक्ता अंशु यामिनी, बेंच संख्या नौ में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष आरके तिवारी, सदस्य ममता सिंह व कुमारी अनुपमा ने मामले की सुनवाई की़ मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, मूंगा लाल दास, राजेंद्र कुमार, मनोज मिश्रा, रंजीत कुमार, राजीव रंजन, कुमार संजय, महेश्वर कुमार, राजीव कुमार, संतोष कुमार, आशीष सिन्हा, अनिल कुमार सिंह, पीएलवी रविन्द्र कुमार, पाण्डेय शेखर प्रसाद, मनोज कुमार, मोनिका कुमारी निक्की व अन्य मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola