जलमीनार व पाइपलाइन में लीकेज, नहीं बुझ रही प्यास
Updated at : 14 May 2019 1:35 AM (IST)
विज्ञापन

मरकच्चो : प्रखंड व आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी के साथ पेयजल संकट गहराने लगा है. ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ रही है. वहीं दूसरी ओर प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो में लाखों की लागत से बनायी गयी जलमीनार को लेकर बिछायी गयी पाइपलाइन जर्जर हो चुकी है. लीकेज के कारण जलमीनार का पानी सड़कों […]
विज्ञापन
मरकच्चो : प्रखंड व आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी के साथ पेयजल संकट गहराने लगा है. ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ रही है. वहीं दूसरी ओर प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो में लाखों की लागत से बनायी गयी जलमीनार को लेकर बिछायी गयी पाइपलाइन जर्जर हो चुकी है. लीकेज के कारण जलमीनार का पानी सड़कों पर बह कर बर्बाद हो रहा है. यही नहीं जलमीनार में भी लीकेज होने से पानी स्टॉक नहीं हो पाता.
मरकच्चो के कई हिस्सों में तो जलमीनार का एक बूंद पानी भी लोगों को नसीब नहीं हो पाता, जिससे लोगों के बीच पेयजल की समस्या गहरा गयी है. लोग दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं. वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी से नदी तालाब सूखने लगे हैं.
कुआें का भी जलस्तर नीचे चला गया है. कई चापानल खराब पड़े हैं. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के दर्जनों चापाकल मामूली खराबी की वजह से बेकार पड़े हैं.
जानकारी के अनुसार प्रखंड में संचालित 106 आंगनबाड़ी में से 30 आंगनबाड़ी केंद्रों में मामूली खराबी की वजह से चापानल बेकार पड़े हैं, जिससे केंद्र में आने वाले नौनिहालों को भी पेयजल की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है. इधर, पाइप लीकेज के बारे में पूछे जाने पर पेयजल विभाग के कई दैनिक वेतनभोगियों ने बताया कि विभाग द्वारा पाइप लीकेज बंद करने को लेकर सामान भी नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है और न ही हमारा मानदेय मिल रहा है. ऐसी परिस्थिति में काम करना संभव नहीं लगता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




