पत्थर उद्योग संघ ने मतदाताओं को किया जागरूक

मरकच्चो : आगामी छह मई को लोकसभा के होने वाले चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लेकर उत्तरी छोटानागपुर पत्थर उद्योग संघ कोडरमा के तत्वावधान में शनिवार को बाजार, चौक चौराहों व क्रशर मंडियों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान की अगुवाई संघ के भीम साव व पंकज सिंह कर रहे थे. अभियान के […]
मरकच्चो : आगामी छह मई को लोकसभा के होने वाले चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लेकर उत्तरी छोटानागपुर पत्थर उद्योग संघ कोडरमा के तत्वावधान में शनिवार को बाजार, चौक चौराहों व क्रशर मंडियों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान की अगुवाई संघ के भीम साव व पंकज सिंह कर रहे थे.
अभियान के तहत क्षेत्र के नावाडीह, बारियारडीह, खटोलिया, चमारों के क्रशर मंडियों के अलावा मारूति चौक, खरखार, बच्छेडीह, पुरनाडीह, धरगांव पहुंच कर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की गयी. संघ के भीम साव ने कहा कि छह मई को पत्थर संघ की ओर से खदान व क्रशर मंडियों में कार्यरत मजदूरों को एक दिन की दिहाड़ी देकर मतदान के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर बबून मोदी, अशोक गुप्ता, मुखिया ईश्वर साव, ओमप्रकाश वर्णवाल, देवेन्द्र मेहता, बासुदेव मेहता समेत संघ के कई पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




