सेल्स मैन से 94 हजार की लूट

कोडरमा बाजार : जेजे कॉलेज के समीप बीती रात लगभग 8.30 बजे ऑटो पर सवार एक दवा दुकान के सेल्स मैन से अज्ञात लोगों ने 94 हजार रुपये लूट लिये. इस संबंध में सेल्समैन तिलैया बस्ती निवासी विजय सिंह ने कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि वे झुमरीतिलैया स्थित श्री प्रसाद […]
कोडरमा बाजार : जेजे कॉलेज के समीप बीती रात लगभग 8.30 बजे ऑटो पर सवार एक दवा दुकान के सेल्स मैन से अज्ञात लोगों ने 94 हजार रुपये लूट लिये. इस संबंध में सेल्समैन तिलैया बस्ती निवासी विजय सिंह ने कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि वे झुमरीतिलैया स्थित श्री प्रसाद फार्मेसी में सेल्समैन हैं और बीती रात्रि कोडरमा व डोमचांच से दवा के 94 हजार रुपये लेकर ऑटो से तिलैया आ रहा था.
घटनास्थल के समीप ऑटो चालक जब किसी सवारी को उतारने के लिए ऑटो को रोका, तो उसी समय एक बोलोरो में सवार लोगों ने उसे जबरदस्ती बोलेरो में बैठाया और उससे 94 हजार रुपये लूट लिये. मारपीट भी की. लोहासीकर के समीप उसे उतार दिया. पुलिस की मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




