कोडरमा : डोमचांच के लच्छा पहाड़ी जंगल में धड़ल्ले से हो रहा है खनन, अवैध माइका खदान में हादसा, महिला की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डोमचांच : थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में माइका/ढिबरा का अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. नियम कानून को ताक पर रख हो रहे खनन के दौरान आये दिन हादसे हो रहे हैं और लोग मौत के आगोश में समा रहे हैं. अवैध खनन कार्य के दौरान एक और मौत का मामला […]
विज्ञापन
डोमचांच : थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में माइका/ढिबरा का अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. नियम कानून को ताक पर रख हो रहे खनन के दौरान आये दिन हादसे हो रहे हैं और लोग मौत के आगोश में समा रहे हैं. अवैध खनन कार्य के दौरान एक और मौत का मामला बुधवार को सामने आया है. घटना डोमचांच थाना क्षेत्र के जंगली इलाका लच्छा पहाड़ी में हुई.
यहां माइका के अवैध खनन कार्य में लगे जेसीबी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान 50 वर्षीय दुलारी देवी (सिमरिया) के रूप में हुई है.
घटना को लेकर मृतका के पुत्र कमलेश यादव (पिता स्व. नाथु यादव) ने डोमचांच थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि चार दिसंबर की सुबह नौ बजे सुभाष मेहता (पिता स्व. अवध मेहता) निवासी मसनोडीहटांड़ अपनी मोटरसाइकिल से मेरी मां को मजदूरी कराने की बात कह कर अपने साथ ले गया.
दोपहर करीब तीन बजे मुझे सूचना मिली कि लच्छा पहाड़ी जंगल में ढिबरा चुनने के क्रम में मसनोडीह निवासी कृष्णलाल मेहता (पिता द्वारिका मेहता) के जेसीबी ने मेरी मां को धक्का मार दिया है.
इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी है. आवेदन में कहा गया है कि उक्त अवैध ढिबरा खदान सुभाष मेहता का है. जेसीबी का नंबर व चालक का नाम पता नहीं चल पाया है.
इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा. बुधवार को अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई मामला दर्जनहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










