अन्नपूर्णा देवी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना कहा उद्योग लगे नहीं, समिट पर करोड़ों खर्च
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :03 Dec 2018 8:19 AM
विज्ञापन

डोमचांच : नगर पंचायत क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर नौ में रविवार को राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुआ. संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज रजक ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जितने भी वायदे किये गये, वे जमीन […]
विज्ञापन
डोमचांच : नगर पंचायत क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर नौ में रविवार को राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुआ. संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज रजक ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जितने भी वायदे किये गये, वे जमीन पर दिखे ही नहीं.
सरकार गरीबों व नौजवानों को ठगने का काम कर रही है. दूसरे राज्यों में जब चुनाव होता है, तब झारखंड में सरकार कोई बड़ा प्रोग्राम कर पैसा पहुंचाने का काम करती है. रघुवर सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई. यहां अब तक कोई उद्योग नहीं लगा, मगर समिट के नाम पर सरकार करोड़ों खर्च कर रही है.
पारा शिक्षक अपनी मांगों को लेकर धरना पर थे, लेकिन सरकार उनकी मांगों को मानने के बजाय लाठियां बरसाने लगी. यहां तक की मीडिया कर्मियों पर भी लाठियां बरसायी गयी. पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा को चुनाव के वक्त ही राम मंदिर याद आता है. कोडरमा जिला में एक मात्र उद्योग धंधा क्रशर व ढिबरा है उसे भी सरकार बंद करा देना चाहती है. भाजपा की सरकार जुमले की सरकार है. प्रति वर्ष एक करोड़ रोजगार देने की बात करने वाली भाजपा सरकार में कहीं रोजगार दिख नहीं रहा है.
जिलाध्यक्ष गुलाम जिलानी ने कहा कि राजद जात की नहीं जमात की पार्टी है. उन्होंने युवाओं को एकजुट होने की अपील की. इससे पहले सम्मेलन में पहुंची पूर्व मंत्री को 51 किलो का माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. मौके पर प्रमुख सत्यनारायण यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पप्पु मेहता, पार्षद अशोक यादव, अनिल यादव, अविनाश कुमार, नीलकंठ मेहता, नगर राजद अध्यक्ष संतोष कुमार, पूर्व मुखिया संजय मेहता, मुखिया सीता देवी, कुमुद देवी, शंभु मेहता, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शिव शंकर राम चंद्रवंशी, प्रदेश सचिव शिवनाथ यादव, रामदेव यादव, विजय यादव, सुभाष यादव, बलराम भारती, ललिता देवी, फूल रानी देवी, त्रिलोकीनाथ धोबी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय यादव, सुबोध यादव,आदि मौजूद थे.
कई लोगों ने थामा राजद का दामन
सम्मेलन के दौरान पूर्व मुखिया सुरेश साव के नेतृत्व में कई लोगों ने राजद का दामन थामा. वहीं पुरनाडीह पंचायत से पप्पू यादव के नेतृत्व में पंसस किशोरी तुरिया के अलावा अन्य लोग राजद में शामिल हुए. इसके अलावा ढाब पंचायत से अशोक प्रसाद यादव, बैजू तुरी, संदीप रजक, संजय प्र. यादव, रामकिशुन यादव, विजय रजक, गोविंद यादव, धरगांव पंचायत से विकास यादव, सोनू यादव, रवि यादव, दिवाकर यादव, कृष्णा यादव, विकास यादव, सुरेंद्र साव, आदि राजद में शामिल हुए. पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं का पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










